एक्सप्लोरर

Electric Car: टाटा नेक्सन ईवी से फायदा होगा या नुकसान? कार खरीदने से पहले जान लें ये बात

Tata Nexon EV Price and Features: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं टाटा नेक्सन ईवी को भी लोग पसंद कर रहे हैं. यहां इस कार के फीचर्स के बारे में जानिए.

Tata Motors Electric Car: टाटा मोटर्स की कई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में धूम मचा रही हैं. कंपनी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मार्केट में लॉन्च कर चुकी है. इनमें टाटा नेक्सन ईवी, टियागो ईवी, टिगोर ईवी जैसे मॉडल शामिल हैं. टाटा ने हाल ही में पंच ईवी को भी मार्केट में उतारा है. चलिए जानते हैं कि टाटा नेक्सन ईवी खरीदने के क्या-क्या फायदे हैं या कुछ नुकसान भी हैं. इसे जानने के लिए टाटा नेक्सन ईवी की डिजाइन से लेकर उसकी परफॉर्मेंस के बारे में भी जानना जरूरी है.

नेक्सन ईवी का एक्सटीरियर

टाटा नेक्सन ईवी का लुक काफी शानदार है. टाटा की इस कार के फ्रंट को बिल्कुल नए तरीके से डिजाइन किया गया है. कार के फ्रंट में DRLs के साथ में एलईडी स्प्लिट-हेडलैम्प का सेटअप किया गया है. वहीं इसी के नीचे मेन हेडलैम्प क्लस्टर को लगाया गया है. इसका शार्प बंपर किनारों से एयर कर्टेन के साथ आया है. वहीं एलईडी लाइट्स के साथ ही इसके टेलगेट को पूरी तरह से रिवाइज किया गया है.

इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर

टाटा नेक्सन ईवी में स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील लगा है. कार के अंदर डिजिटल कंट्रोल पैनल भी दिया गया है. साथ ही स्मार्ट डिजिटल शिफ्टर का फीचर भी इस कार में दिया गया है. कार में केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डायनेमिक डिजिटल डैशबोर्ड भी लगा है. ये सभी फीचर कार को क्लासी लुक देते हैं.

कार की परफॉर्मेंस

टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्जिंग में 465 किलोमीटर की रेंज देती है. ये कार केवल 8.9 सेकंड में ही 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इस कार में फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है, जिससे इस कार को फुली चार्ज होने में 56 मिनट का समय लगता है. लेकिन, आजकल मार्केट में आ रहीं कारों को और भी जल्दी चार्ज किया जा सकता है. 

टाटा की इस गाड़ी में V2V चार्जिंग का फीचर दिया गया है, जिससे इस कार को किसी दूसरी इलेक्ट्रिक कार से भी चार्ज किया जा सकता है. साथ ही V2L टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से भी कार को चार्ज किया जा सकता है, जिससे किसी गैजेट से भी ये कार चार्ज हो सकती है.

टाटा नेक्सन ईवी की कीमत

टाटा नेक्सन ईवी के 10 वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं. इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम प्राइस 14.49 लाख रुपये से शुरू है. अलग-अलग क्षेत्र के मुताबिक इस कार की कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें

ADAS फीचर के साथ मार्केट में मिल रहीं ये मोस्ट अफोर्डेबल SUVs, महिंद्रा-हुंडई के मॉडल शामिल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Nitrogen vs Normal Air: टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
Winter Bike Tips: ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget