एक्सप्लोरर

Tata Nexon के उड़ गए परखच्चे, लेकिन ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई, कार मालिक बोला- 'अगली गाड़ी...'

Tata Nexon Car Accident: सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर की गई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि हरियाणा में टाटा नेक्सन हादसे का शिकार हो गई. गाड़ी का फ्रंट पूरी तरह डैमेज हो चुका है.

Tata Nexon Car Accident: भारतीय बाजार में टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है. इसके पीछे वजह यह है कि कंपनी की कारें सेफ्टी के मामले में काफी आगे रहती हैं. इसका ताजा उदाहरण उस दौरान देखने को मिला जब हरियाणा में एक भयानक कार हादसा हुआ. यह कार Tata Nexon थी, जिसमें कार के फ्रंट के परखच्चे उड़ गए, लेकिन बड़ी बात यहां यह है कि कार चलाने वाले शख्स को जरा भी चोट नहीं आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहा है कि अगली कार भी Tata Nexon ही होगी. 

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर की गई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि हरियाणा में टाटा नेक्सन हादसे का शिकार हो गई. गाड़ी का फ्रंट पूरी तरह डैमेज हो चुका है. यह टाटा नेक्सन कार करीब एक साल पुरानी है. जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान गाड़ी के एयरबैग्स खुल गए और गाड़ी चलाने वाला शख्स पूरी तरह बच गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Chaudhary (@rahul_sorout91)

इसके बाद गाड़ी के मालिक ने टाटा मोटर्स का धन्यवाद किया है और कहा कि उसका भाई गाड़ी ड्राइव कर रहा था, जोकि पूरी तरह सेफ है और उसकी अगली कार टाटा नेक्सन ही होगी. इसके साथ ही उसने अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को टाटा की गाड़ी खरीदने की सलाह दी और कहा कि ये गाड़ी आपको सेफ रखती है.

Tata Nexon कार की पावर और सेफ्टी

टाटा नेक्सन हाईब्रिड कार नहीं है. लेकिन ये कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ आती है. टाटा की इस कार में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन लगा मिलता है. इस इंजन से 5,500 rpm पर 88.2 PS की पावर मिलती है और 1,750 से 4,000 rpm पर 170 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. टाटा नेक्सन 17 से 24 kmpl का माइलेज देती है. टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP से क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.

यह भी पढ़ें:-

इस चिलचिलाती गर्मी में कार का AC नहीं कर रहा कूलिंग? ये टिप्स आएंगे बेहद काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
अब बिना डोमिसाइल नहीं बनेगा Driving Licence, 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम
अब बिना डोमिसाइल नहीं बनेगा Driving Licence, 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget