एक्सप्लोरर

इस चिलचिलाती गर्मी में कार का AC नहीं कर रहा कूलिंग? ये टिप्स आएंगे बेहद काम

Car AC Cooling Problems: गर्मियों में कार का एसी सफर को आरामदायक बनाता है, लेकिन अगर यह ठीक से काम न करे तो परेशानी हो सकती है. आइए कार एसी से जुड़े इन टिप्स के बारे में जानते हैं.

Car AC Cooling Soulution: गर्मियों के मौसम में कार का एसी (AC) केवल एक फीचर नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है, लेकिन जब यही एसी सफर को आरामदायक बनाने की बजाय बेचैनी का कारण बनने लगे, तो कारण जानना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आपकी कार का एसी हवा तो दे रहा है, लेकिन ठंडी नहीं तो आइए उसके तीन बड़े कारण और आसान सोलूशन्स के बारे में जानते हैं.

1. रेफ्रिजरेंट (फ्रिओन) का लेवल कम होना

रेफ्रिजरेंट, जिसे आम भाषा में फ्रिओन कहा जाता है, वह गैस होती है जो कार के AC सिस्टम में ठंडी हवा देने का काम करती है. यदि यह गैस कम हो जाती है, तो एसी सही तरीके से कूलिंग नहीं कर पाता. इसके संकेत हैं: एसी चालू करने पर भी ठंडी हवा नहीं आना, या शुरू में कुछ मिनट कूलिंग के बाद गर्म हवा निकलना. इसका समाधान है कि किसी अनुभवी मैकेनिक या सर्विस सेंटर पर जाकर AC सिस्टम का प्रेशर और गैस लेवल चेक कराएं और यदि आवश्यकता हो तो गैस फिर से भरवाएं. साथ ही, सिस्टम में लीकेज की भी जांच जरूर कराएं.

2. कंडेंसर में गंदगी जमा होना

कंडेंसर AC सिस्टम का वह हिस्सा होता है, जो गर्मी को बाहर निकालता है और रेफ्रिजरेंट को ठंडा करता है. यदि इसमें धूल, मिट्टी या कीड़े जमा हो जाएं, तो यह अपना कार्य सही से नहीं कर पाता, जिससे एसी की कूलिंग कम हो जाती है. संकेतों में शामिल है. जब गाड़ी खड़ी हो तो कूलिंग बहुत कम हो जाना, जबकि चलने पर थोड़ी बेहतर हो सकती है. समाधान के लिए कंडेंसर को हल्के ब्रश या कंप्रेस्ड एयर से साफ करें और जरूरत पड़ने पर वॉटर जेट से धोएं. 

3. कंप्रेसर की खराबी

कंप्रेसर को एसी का दिल कहा जाता है, क्योंकि यह रेफ्रिजरेंट को संकुचित करता है जिससे ठंडी हवा बनती है. अगर इसका बेल्ट ढीला या टूटा हुआ हो, या कंप्रेसर जाम हो गया हो, तो एसी काम नहीं करता. एसी चालू करने पर अजीब सी आवाजें आना या बिल्कुल भी ठंडी हवा न आना इसके संकेत हैं. यदि बहुत समय तक एसी का इस्तेमाल नहीं किया गया हो, तो कंप्रेसर फंस सकता है. समाधान है कि किसी सर्विस सेंटर पर इसकी जांच कराएं और यदि बेल्ट खराब हो तो उसे तुरंत बदलवाएं. जरूरत होने पर कंप्रेसर रिपेयर या रिप्लेस भी कराना पड़ सकता है.

बता दें कि अगर केबिन एयर फिल्टर गंदगी से जाम हो गया है, तो वह भी एसी की कूलिंग को प्रभावित कर सकता है. इसलिए हर 6 महीने में एयर फिल्टर की जांच करें और समय-समय पर उसे बदलते रहें.

ये भी पढ़ें: Jeep Grand Cherokee का सिग्नेचर एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिजाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget