एक्सप्लोरर

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Tata Nexon CNG, मारुति ब्रेजा सीएनजी को मिलेगी चुनौती 

लॉन्च के बाद अपने सेगमेंट में टाटा नेक्सन सीएनजी का मुकाबला सीधे तौर पर मारुति सुजुकी की ब्रेजा सीएनजी से होगा. इसमें 1462 cc का इंजन लगा है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

Tata Nexon CNG Spied: टाटा की नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी में CNG-पावर्ड मॉडल के साथ अगला बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है, क्योंकि इसके लॉन्च से पहले इसे सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. जिसके इस साल के अंत में लॉन्च होने की संभावना है. टेस्टिंग करते हुए जिस कार को स्पॉट किया गया है, व्हाइट कलर का टॉप-स्पेक वेरिएंट है ऑटो वेबसाइट कारवाले के मुताबिक इसे पुणे के पास एक सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर लाइन में खड़े हुए देखा गया है. 

कैसी है टाटा नेक्सन सीएनजी 

नेक्सन CNG के बारे में कीमतों और लॉन्च होने पर इसे कितने वेरिएंट में पेश किया जाएगा, इसके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है. एक्सपो में पेश की गई कार टाटा के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (सेगमेंट में पहली बार) से लैस एक टॉप-स्पेक मॉडल थी. स्टैंडर्ड पेट्रोल के रूप में, यह इंजन 118bhp/170Nm का आउटपुट जेनरेट करता है और सीएनजी के साथ इसका आउटपुट 100bhp/150Nm तक कम होने की उम्मीद है जो अभी भी काफी बेहतरीन है. आधिकारिक तौर पर, टाटा ने इसमें केवल 6-स्पीड MT की पुष्टि की है, लेकिन हमें उम्मीद है कि लॉन्च के कुछ समय बाद 6-स्पीड AMT के ऑप्शन को भी जोड़ा जाएगा. 

फ्यूचर फ्यूल है सीएनजी

सीएनजी सेगमेंट अगला बड़ा प्रतियोगी सेगमेंट बनने वाला है, जहां मारुति और टोयोटा के आलावा अब टाटा मोटर्स भी एंट्री कर रही है, जिसमें सभी एक-दूसरे को टक्कर देंगे. नेक्सन टाटा की सबसे सफल कार है और भविष्य की तैयारी के लिए इसे सीएनजी से लैस करना बहुत जरूरी माना जा रहा था. 

किससे होगा मुकाबला 

लॉन्च के बाद अपने सेगमेंट में टाटा नेक्सन सीएनजी का मुकाबला सीधे तौर पर मारुति सुजुकी की ब्रेजा सीएनजी से होगा. इसमें 1462 cc का इंजन लगा है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. सीएनजी पर यह इंजन 5500rpm पर 86.63bhp की पावर और 4200rpm पर 121.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. सीएनजी पर यह कार 25.51km/kg की माइलेज देने में सक्षम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget