एक्सप्लोरर

Tata Motors: टाटा की ये तीन कार जमाएंगी धाक! इस साल भारतीय बाजार में रखेंगी कदम

Tata Motors Launch New Cars: टाटा मोटर्स जल्द ही अपने तीन नए मॉडल को भारतीय बाजार में लाने वाली है. टाटा नेक्सन का सीएनजी वेरिएंट, अल्ट्रोज रेसर और कर्व ईवी इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती हैं.

Tata Motors New Car: टाटा मोटर्स अपनी तीन नई कारों को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है. इस साल के आखिर तक टाटा की तीन कारें इंडियन मार्केट में कदम रख सकती हैं. टाटा कर्व, अल्ट्रोज रेसर और नेक्सन सीएनजी ये तीन कार जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रख सकती हैं.

टाटा नेक्सन iCNG टर्बो-चार्जड सीएनजी वेरिएंट के साथ आ रही है. वहीं अल्ट्रोज रेसर ने अपनी परफॉर्मेंस को बढ़ाया है. साथ ही इस कार में नए फीचर्स देखने को भी मिल सकते हैं. इन दो गाड़ियों के साथ ही टाटा की एक नई कार भारतीय बाजार में डेब्यू करने जा रही है. टाटा कर्व के पहले ईवी वेरिएंट को मार्केट में उतारा जाएगा. इसके बाद इस गाड़ी के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी देखने को मिल सकते हैं.

टाटा नेक्सन iCNG (Tata Nexon iCNG)

टाटा मोटर्स सीएनजी-ऑटोमेटिक व्हीकल्स के क्षेत्र में लगातार मॉडल लॉन्च कर रही है. पहले टाटा ने टियागो और टिगोर के iCNG मॉडल को मार्केट में पेश किया. अब नेक्सन iCNG भी जल्दी ही एंट्री लेने वाली है. कंपनी ने इस कार को भारत मोबिलिटी एक्स्पो में पेश किया था. इस कार में पेट्रोल वेरिएंट की तरह ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-चार्जड इंजन लगा मिल सकता है. इस कार की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से एक लाख रुपये ज्यादा हो सकती है. टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम प्राइस 8,14,990 रुपये से शुरू है.


Tata Motors: टाटा की ये तीन कार जमाएंगी धाक! इस साल भारतीय बाजार में रखेंगी कदम

टाटा अल्ट्रोज रेसर (Tata Altroz Racer)

टाटा अल्ट्रोज रेसर अगले महीने जून में ही लॉन्च की जा सकती है. इस कार में टाटा नेक्सन की तरह ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा मिल सकता है, जिससे 120 hp की पावर मिलेगी और 170 Nm का टॉर्क जेनेरेट होगा. वहीं अल्ट्रोज iTurbo से इस पावर में 10 hp की बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं इसके टॉर्क में भी 30 Nm का इजाफा देखने को मिल सकता है. टाटा अल्ट्रोज रेसर की कीमत 10 लाख रुपये से 12.52 लाख रुपये के बीच हो सकती है.


Tata Motors: टाटा की ये तीन कार जमाएंगी धाक! इस साल भारतीय बाजार में रखेंगी कदम

टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV)

टाटा कर्व ईवी के साथ कंपनी एक और इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ये कार अगस्त 2024 में इंडियन मार्केट में कदम रख सकती है. टाटा की कई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में धूम मचा रही हैं. टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी, टियागो ईवी, टिगोर ईवी और पंच ईवी पहले से मार्केट में मौजूद हैं. अब कर्व ईवी भी इन गाड़ियों में शामिल होने वाली है.

टाटा पंच ईवी 35 kWh के बैटरी पैक के साथ मार्केट में आई. ये कार सिंगल चार्जिंग में 421 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. वहीं नेक्सन ईवी में 40.5 kWh का बैटरी पैक लगा है, जिससे ये कार 465 किलोमीटर की रेंज देती है. इसी को देखते हुए कर्व ईवी में बड़े बैटरी पैक के मिलने की उम्मीद है, जिससे ये कार करीब 500 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है.


Tata Motors: टाटा की ये तीन कार जमाएंगी धाक! इस साल भारतीय बाजार में रखेंगी कदम

ये भी पढ़ें

Second-Hand Car: नई की जगह सेकंड-हैंड कार लेने में है फायदा, बचा पाएंगे लाखों रुपये

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget