एक्सप्लोरर

Tata Punch: टाटा पंच ने पार किया 3 लाख यूनिट्स मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा, जल्द लॉन्च होगा इलेक्ट्रिक मॉडल 

बाजार में इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर के साथ होता है. भविष्य को देखते हुए, टाटा मोटर्स इस साल पंच का एक फुल-इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करके बिक्री में और तेजी लाने की तैयारी कर रही है.

Tata Punch SUV: अपने इनोवेशन और डिजाइन के लिए फेमस टाटा मोटर्स ने अपनी माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के 3 लाख यूनिट्स का उत्पादन करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. अक्टूबर 2021 में लॉन्च की गई पंच ने बाजार में तेजी से पॉपुलर हुई है और नेक्सन एसयूवी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाले टाटा मॉडल के रूप में अपना स्थान पक्का किया है. 

सेगमेंट में सबसे पॉपुलर एसयूवी  

डिजाइन और परफॉर्मेंस से भरपूर टाटा पंच का निर्माण रंजनगांव में टाटा के प्लांट में किया जाता है. आकर्षक डिजाइन और फीचर्स के साथ टाटा पंच अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये के बीच है. पंच प्रीमियम और शानदार इंटीरियर के साथ एक बोल्ड एसयूवी है. 

परफॉर्मेंस और फीचर्स

यह एक एसयूवी के मजबूत डीएनए के साथ एक हैचबैक वाली भी फीलिंग देती है. इसमें बेहतरीन सुरक्षा, कंफर्ट, एडवांस इंफोटेनमेंट और शानदार कनेक्टिविटी के साथ-साथ दमदार परफार्मेंस मिलती है. 

इसमें 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, सिग्नेचर एलईडी टेल लैंप, स्टाइलिश रूफ रेल्स और डुअल-टोन रूफ विकल्प मिलता है. इसके इंटीरियर में पर्याप्त लेगरूम के साथ 3 यात्रियों के लिए आरामदायक रियर सीटिंग, प्रीमियम फैब्रिक सीटें, सिग्नेचर ट्राई-एरो पैटर्न, लेदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर शिफ्ट नॉब के साथ अन्य कई फीचर्स मिलते हैं. 

दमदार परफार्मेंस के लिए इसमें  'ट्रैक्शन प्रो' के साथ एक एडवांस एएमटी, 190 मिमी का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, अलग अलग ड्राइविंग सिचुएशन के लिए ड्राइव मोड, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक स्वे कंट्रोल, आईएसओफिक्स एंकर पॉइंट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पैरामीट्रिक अलार्म सिस्टम, आईआरए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नेचुरल वॉयस टेक फ्यूचर प्लान सिस्टम सहित अन्य ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं.

जल्द लॉन्च होगा इलेक्ट्रिक मॉडल

बाजार में इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर के साथ होता है. भविष्य को देखते हुए, टाटा मोटर्स इस साल पंच का एक फुल-इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करके बिक्री में और तेजी लाने की तैयारी कर रही है, जिसका लक्ष्य पर्यावरण-अनुकूल वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करना है. कंपनी प्लांट के आसपास टेस्ट म्युल्स को कई बार देखा जा चुका है. टाटा मोटर्स पहले से ही इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अग्रणी है. पंच ईवी के लॉन्च के साथ, कंपनी का लक्ष्य अपनी इलेक्ट्रिक कार की बिक्री को और बढ़ाना है.

यह भी पढ़ें :- जीप कंपास और मेरिडियन में मिलेगा ADAS, टेस्टिंग के दौरान दिखा नया मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget