एक्सप्लोरर

Upcoming Tata MPV: टाटा मोटर्स कर रही है एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी, टोयोटा इनोवा को मिल सकती है टक्कर 

कीमत के लिहाज से यदि टाटा सच में एक एमपीवी बाजार में लाती है तो इसका मुकाबला मारुति सुजुकी एर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी कारों से हो सकता है.

Tata Motors: टाटा मोटर्स ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लगातार नए दांव खेल रही है. कंपनी ने हाल ही में अपनी चार लोकप्रिय एसयूवी- नेक्सन, नेक्सन ईवी, हैरियर और सफारी को अपडेट किया है. इसके अलावा कंपनी ने 2024 की शुरुआत में कर्व कूप एसयूवी पेश करने की अपनी योजना की पुष्टि की है. शुरुआत में, इस मॉडल को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसके आईसीई मॉडल को लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद टाटा ने 2025 में टाटा सिएरा एसयूवी को लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है. कर्व की तरह, सिएरा.ईवी बाजार में सबसे पहले आएगी, इसके बाद इसका आईसीई मॉडल आएगा.

कंपनी कर रही एमपीवी की तैयारी

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने भी कंपनी के उस सेगमेंट में प्रवेश करने के इरादे का खुलासा किया है जो वर्तमान में उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में शामिल नहीं है. इस आगामी मॉडल के बारे में अधिक डिटेल्स न देते हुए इसके एक एमपीवी होने का अनुमान लगाया जा रहा है. कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में फिलहाल मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा रुमियन, किआ कैरेंस और महिंद्रा मराज़ो जैसे विकल्प मौजूद हैं. इसके अतिरिक्त, इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी इनविक्टो, टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाईक्रॉस जैसे मॉडल्स भी शामिल हैं. इसके बाद लक्जरी एमपीवी सेगमेंट में टोयोटा वेलफायर और किआ कार्निवल जैसे वाहन मौजूद हैं.

OMEGARC प्लेटफार्म पर होगी आधारित

कीमत के लिहाज से यदि टाटा सच में एक एमपीवी बाजार में लाती है तो इसका मुकाबला मारुति सुजुकी एर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी कारों से हो सकता है. इसे निजी खरीदारों और फ्लीट दोनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेश किया जा सकता है. इस समय इसकी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि नई टाटा एमपीवी को OMEGARC (ऑप्टिमल मॉड्यूलर एफिशिएंट ग्लोबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. यह मोनोकोक आर्किटेक्चर अपनी एडैप्टिव टॉर्शन और बेंडिंग टफनेस के लिए जाना जाता है. टाटा का दावा है कि ओएमईजी प्लेटफॉर्म में शोर, कंपन और कठोरता (एनवीएच) लेवल को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए असिस्ट आइसोलेशन पैनल हैं. इसके अलावा, एडवांस ऑटोमेटिक विनिर्माण लाइन मजबूत क्वालिटी और रिलायब्लिटी को सुनिश्चित करती है, और हाई क्वालिटी वाले स्टील से निर्मित प्लेटफॉर्म में बेहतरीन डिजाइन किए गए क्रंपल जोन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- स्कोडा लाने वाली नई सब कांपैक्ट एसयूवी, मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू को मिलेगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget