एक्सप्लोरर

Upcoming Skoda SUV: स्कोडा लाने वाली नई सब कांपैक्ट एसयूवी, मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू को मिलेगी टक्कर 

इसके अलावा स्कोडा ऑटो की नजर बढ़ते भारतीय ईवी बाजार पर है. वह अगले कुछ सालों में 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली एक मास-मार्केट ईवी पेश कर सकती है.

Upcoming Skoda Compact SUV: स्कोडा इंडिया के पास वर्तमान पोर्टफोलियो में तीन प्रोडक्ट शामिल हैं, जिसमें स्लाविया सेडान, कुशाक और कोडियाक एसयूवी उपलब्ध हैं. इसके अलावा कंपनी अत्यधिक प्रतिस्पर्धी सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में भी प्रवेश करने वाली है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार नई स्कोडा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी अगले साल लॉन्च हो सकती है. गौरतलब है कि कंपनी फिलहाल इस आगामी मॉडल के लिए असेंबली लाइन स्थापित करने की प्रक्रिया में व्यस्त है.

डिजाइन

अपने लॉन्च के बाद नई स्कोडा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी. यह मॉडल स्कोडा के इंडिया 2.5 प्रोजेक्ट के अंतर्गत आएगा और यह MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. MQB A0 IN प्लेटफॉर्म फॉक्सवैगन ग्रुप के MAB A0 प्लेटफॉर्म का एक ब्रांच है, जिसे विशेष रूप से विकासशील बाजारों के लिए तैयार किया गया है. स्कोडा ने पहले ही अपने स्लाविया और कुशाक मॉडल के लिए इस आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया है. यह प्लेटफ़ॉर्म अत्यधिक लोकलाइज है और इसे अलग-अलग व्हीलबेस और कई सस्पेंशन कॉन्फ़िगरेशन को एडजस्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसके अतिरिक्त, इसमें ड्राइवर एसिस्ट फीचर्स की एक रेंज शामिल है और नेविगेशन और इंटरटेनमेंट सिस्टम के अलग अलग लेवल्स प्रदान करता है.

इंजन 

हालांकि अभी इसके इंजन सेटअप के बारे में अधिक डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन संभावना है कि नई स्कोडा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कंपनी के 1.0L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जो मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी.

ईवी बाजार पर है नजर

इसके अलावा स्कोडा ऑटो की नजर बढ़ते भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार पर है. वह अगले कुछ सालों में 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली एक मास-मार्केट ईवी पेश कर सकती है. वर्तमान में, कंपनी ऐसे पार्टनर्स के साथ चर्चा कर रही है, जो अपने एमईबी आर्किटेक्चर को अडॉप्ट और लोकालाइज करने के अवसर तलाश रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉक्सवैगन और महिंद्रा एंड महिंद्रा ईवी के लिए आवश्यक कंपोनेंट्स के उपयोग के संबंध में बातचीत के एडवांस लेवल में है. ये दोनों वाहन निर्माता आगामी किफायती ईवी की शुरुआत से ही डेवलपमेंट लागत को एक साथ शेयर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- टाटा कर्व पेट्रोल या ईवी, जानिए किसका भारत में पहले लॉन्च का इंतजार करना होगा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget