एक्सप्लोरर

Car Sales Report: हुंडई को पछाड़कर टाटा मोटर्स ने किया दूसरे स्थान पर कब्जा, पिछले महीने बिकीं इतनी कारें

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में कुल बिक्री में 8.4 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी ने पिछले महीने 86,406 वाहनों की बिक्री की. जबकि फरवरी 2023 में 79,705 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

Car Sales Report February 2024: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स फरवरी 2024 के महीने में हुंडई को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बन गई है. टाटा ने पिछले महीने 51,321 यूनिट्स कारों की बिक्री की, जबकि फरवरी 2024 के महीने में हुंडई की कुल घरेलू बिक्री 50,201 यूनिट्स रही. कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई को पिछले 3 महीनों में दूसरी बार टाटा मोटर्स ने नंबर 2 स्थान से हटाया है. हालांकि, हुंडई ने सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत की बिक्री ग्रोथ दर्ज की है. वहीं, टाटा मोटर्स ने हुंडई की तुलना में 1100 से ज्यादा कारों की बिक्री की.

हुंडई सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024

हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2024 में 60,501 यूनिट्स (घरेलू + निर्यात) की कुल बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 57,851 यूनिट्स का था. कंपनी ने फरवरी 2023 में 47,001 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने भारतीय बाजार में 50,201 यूनिट्स बेचीं, जो सालाना आधार पर 6.8% अधिक है. हुंडई ने 5.07% की सालाना नेगेटिव बिक्री दर्ज करते हुए 10,300 यूनिट्स का निर्यात भी किया.

Car Sales Report: हुंडई को पछाड़कर टाटा मोटर्स ने किया दूसरे स्थान पर कब्जा, पिछले महीने बिकीं इतनी कारें

टाटा की बिक्री फरवरी 2024

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में कुल बिक्री में 8.4 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी ने पिछले महीने 86,406 वाहनों की बिक्री की. जबकि फरवरी 2023 में 79,705 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. घरेलू बाजार में, टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में 51,267 यूनिट्स की बिक्री की. पिछले साल इसी महीने में 42,862 यूनिट्स के मुकाबले, साल-दर-साल 20 प्रतिशत की बिक्री ग्रोथ दर्ज की गई. हालांकि, कंपनी ने जनवरी 2024 में 55,633 वाहनों की बिक्री के साथ अपनी MoM सेल्स में गिरावट दर्ज की है.

Car Sales Report: हुंडई को पछाड़कर टाटा मोटर्स ने किया दूसरे स्थान पर कब्जा, पिछले महीने बिकीं इतनी कारें

फरवरी 2024 में ब्रांड का निर्यात सालाना आधार पर 81% घटकर सिर्फ 54 यूनिट रह गया, जबकि फरवरी 2023 में यह केवल 278 यूनिट था. पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 51,321 यूनिट हो गई, जिसमें सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बिक्री बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी ने फरवरी 2023 में 43,140 यूनिट्स की बिक्री की थी. टाटा के इलेक्ट्रिक वाहन डिवीजन ने भी फरवरी 2024 में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की बिक्री बढ़त दर्ज की है. कंपनी ने फरवरी 2024 में 6,923 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 5,318 यूनिट्स का था.

यह भी पढ़ें -

रोल्स रॉयस आर्केडिया ड्रॉपटेल कूप है दुनिया की सबसे महंगी कार, 200 करोड़ से ज्यादा है कीमत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलते-चलते अचानक बंद हो गई आपकी कार? परेशान होने की बजाय खुद ही करें ये काम
चलते-चलते अचानक बंद हो गई आपकी कार? परेशान होने की बजाय खुद ही करें ये काम
Tata Sierra EV का कौन सा वर्जन है Value for Money? QWD vs RWD की पूरी जानकारी
Tata Sierra EV का कौन सा वर्जन है Value for Money? QWD vs RWD की पूरी जानकारी
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget