एक्सप्लोरर

Upcoming Car: जल्द पेश हो सकता है टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट वेरिएंट, देखें किन फीचर्स से होगा लैस

टाटा की नेक्सन कार को टक्कर देने वाली कारों में मारुति सुजुकी की ब्रेजा, किआ सोनेट, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, महिंद्रा एक्सयूवी300, होंडा डब्ल्यूआर-वी, हुंडई वेन्यू, निसान किक्स जैसी कारें शामिल हैं.

Tata Nexon: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी कार टाटा नेक्सन के फेसलिफ्ट मॉडल को पेश कर सकती है. इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है. घरेलू बाजार में टाटा नेक्सन का मुकाबला हुंडई, मारुति सुजुकी, निसान और रेनॉल्ट जैसी कंपनियों की कारों से होता है.

डिजाइन

आने वाली टाटा नेक्सन को कंपनी ने नई डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया है, जिसमें मस्कुलर बोनट, डे टाइम रनिंग लाइट्स कनेक्टेड एलईडी हेडलैंप, फ्रंट में नया स्लीक ग्रिल, बेहतर ऐरोडायनेमिक्स के लिए चौड़ा एयर डैम, रेक विंडस्क्रीन के अलावा इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, रूफ रेल्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और डिज़ाइनर अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. वहीं कार के बैक साइड में कनेक्टेड-टाइप एलईडी टेललैंप्स मिलेंगे.

कैसा होगा इंजन?

टाटा नेक्सन इस समय दो इंजन विकल्प के साथ बाजार में मौजूद हैं. पहला 1.2 L टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.5 L टर्बो डीजल इंजन है. अब इसमें 1.2 L टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा. इसे डीजल इंजन में पेश नहीं किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, आने वाली  नेक्सन में नया 1.5-L पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है.

फीचर्स

भारत में आने वाली टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल-पैन सनरूफ, हरमन साउंड सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (ACC), तीन ड्राइव मोड्स के अलावा सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, कैमरे के साथ रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ-साथ एसी वेंट्स और रेन सेन्सिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी दिए जायेंगे. 

कीमत

टाटा की आने वाली इस कार की कीमत और लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. इसकी कीमत इसके मौजूदा मॉडल ऊपर ही होगी, जिसकी बिक्री कंपनी देश में 7.8 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत में करती है. 

इनसे होता है मुकाबला

टाटा की नेक्सन कार को टक्कर देने वाली कारों में मारुति सुजुकी की ब्रेजा किआ सोनेट, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, महिंद्रा एक्सयूवी300 महिंद्रा बोलेरो नियो, होंडा डब्ल्यूआर-वी हुंडई वेन्यू, निसान किक्स जैसी कारें शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- Bill Gates on E-Rickshaw: महिंद्रा के इस ई-रिक्शे में ऐसा क्या है खास? कि 'बिल गेट्स भी इसे चलाये बिना रह न सके'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget