एक्सप्लोरर

Tata Motors New Car: इस हफ्ते दिखेगी टाटा कर्व की झलक, जानें कब होगा नई कार का दीदार?

Tata Curvv Launch Date: टाटा कर्व के मॉडल को कई बार पेश किया जा चुका है. लेकिन गाड़ी का प्रोडक्शन मॉडल पहली बार सामने आने वाला है. वहीं ये कार अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है.

Tata Curvv: टाटा मोटर्स की नई कार कर्व (Tata Curvv) अब पूरी तरह से तैयार है. ये गाड़ी अब प्रोडक्शन मॉडल से साथ लोगों के सामने आने वाली है. टाटा मोटर्स इस कर्व एसयूवी-कूप के प्रोडक्शन मॉडल को 19 जुलाई को पेश करने वाले हैं. वहीं अगले महीने टाटा कर्व को लॉन्च भी किया जा सकता है. टाटा कर्व भारत में पहली मास-मार्केट एसयूवी-कूप होगी. ये कार एक मिड-साइज एसयूवी के विकल्प के तौर पर सामने आ सकती है.

टाटा कर्व का नया टीजर

टाटा मोटर्स कर्व से जुड़े लगातार नए-नए टीजर लॉन्च कर रही है. लॉन्चिंग से पहले ही टाटा मोटर्स की इस कार को लेकर काफी बज बन चुका है. टाटा कर्व के नए टीजर में गाड़ी के लुक के बारे में काफी जानकारी दी गई है. इस गाड़ी में रेडिश हाइलाइट्स की गई हैं. गाड़ी के निर्माण में कलर, मेटेरियल और फिनिश का खास ख्याल रखा गया है.

टाटा कर्व की पावर

टाटा कर्व में 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा मिल सकता है, जिससे 125 hpकी पावर मिलेगी. इस इंजन के साथ में मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है. इसके साथ ही इस कार में टाटा नेक्सन में लगा 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर यूनिट के इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है.

टाटा कर्व ईवी की रेंज

टाटा कर्व सबसे पहले इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ ही मार्केट में कदम रख सकती है. इसके बाद ही पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के आने की उम्मीद है. टाटा कर्व ईवी जेनरेशन 2 acti.ev आर्किटेक्चर पर बेस्ड कार हो सकती है. इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार 450-500 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है.

टाटा की इलेक्ट्रिक कार कब होगी लॉन्च?

टाटा कर्व ईवी को 7 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है. ये कार करीब 20 लाक रुपये की प्राइस-रेंज में आ सकती है. टाटा के इलेक्ट्रिक कार के पोर्टफोलियो पर नजर डालें, तो ये कार नेक्सन ईवी से ऊपर आ सकती है. वहीं इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स को 10 से 11 लाख रुपये की कीमत के बीच लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Royal Enfield New Bike: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 हुई लॉन्च, पावर और कीमत से मचाया भौकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget