एक्सप्लोरर

Royal Enfield New Bike: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 हुई लॉन्च, पावर और कीमत से मचाया भौकाल

Royal Enfield Guerrilla 450 Launched: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 भारतीय बाजार में आ गई है. इस बाइक में हिमालयन 450 जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इस बाइक की कीमत दो लाख रुपये से भी ज्यादा है.

Royal Enfield Guerrilla 450 Price: रॉयल एनफील्ड ने नई गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. हिमालयन 450 (Himalayan 450) की सफलता के बाद कंपनी ये नई बाइक लेकर आई है. हिमालयन 450 को रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल मार्केट में पेश किया था. कंपनी इस बाइक में तीन वेरिएंट्स लेकर आई है. इसमें एनालॉग, डैश और फ्लैश शामिल हैं.

गुरिल्ला 450 की बुकिंग्स हुई शुरू

गुरिल्ला 450 के लिए हिमालयन एक डोनर मॉडल है. इस वजह से इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स में काफी समानता देखने को मिल सकती है. देश में गुरिल्ला 450 की बुकिंग्स को शुरू कर दिया गया है. वहीं इस बाइक की टेस्ट राइड्स को 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा. एक तरफ हिमालयन 450 जहां ए़डवेंचर टूर के लिए है. वहीं गुरिल्ला 450 रोडस्टर है. इस खासतौर पर शहरी सड़कों के लिए लाया गया है.

गुरिल्ला 450 का डिजाइन

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में सर्कुलर एलईडी हेडलैम्प लगी हैं, जो कि कंपनी की नई बाइक्स में देखी जा सकती हैं. इस मोटरसाइकिल में लगी टेल लैम्प और एक्सहॉस्ट यूनिट को हिमालयन 450 से लिया गया है. वहीं इन दोनों बाइक्स की सीट में अंतर रखा गया है. गुरिल्ला 450 में लगी सीट सिंगल पीस यूनिट में है जबकि हिमालयन 450 में स्प्लिट सीट दी गई है.


Royal Enfield New Bike: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 हुई लॉन्च, पावर और कीमत से मचाया भौकाल

रॉयल एनफील्ड की नई बाइक की पावर

गुरिल्ला 450 में शेरपा 450 इंजन लगा है, जो कि हिमालयन 450 में भी बेहतर परफॉर्मेंस दे रहा है. ये 452 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है. इस इंजन से बाइक को 8,000 rpm पर 39.52 bhp की पावर मिलती है और 5,500 rpm पर 40 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस बाइक में स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियर बॉक्स लगा है.

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के फीचर्स

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में हिमालयन 450 की तरह ही एक छोटा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है, जिसे गूगल मैप्स (Google Maps) से जोड़ा गया है. वहीं इस बाइक के लोअर वेरिएंट की बात करें, तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ में एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो कि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स शॉटगन 650 (Shotgun 650), सुपर मीटीयोर 650 (Super Meteor 650) और बाकी मोटरसाइकिल में भी दिया गया है.

गुरिल्ला 450 की कीमत

रॉयल एनफील्ड की गुरिल्ला 450 में 1,440 mm का व्हील बेस और 169 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. इस बाइक की सीट की लंबाई 780 mm है और इस गाड़ी का वजन गाड़ी के टैंक के फुल भरे जाने के बाद 185 किलोग्राम है. इस बाइक में 11 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है. रॉयल एनफील्ड की इस शानदार बाइक की कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू है.

ये भी पढ़ें

India's First Car: देश की पहली कार कब और किस कंपनी ने की लॉन्च? आज के समय में क्या होगी इसकी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Sierra EV का कौन सा वर्जन है Value for Money? QWD vs RWD की पूरी जानकारी
Tata Sierra EV का कौन सा वर्जन है Value for Money? QWD vs RWD की पूरी जानकारी
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget