एक्सप्लोरर

5-स्टार सेफ्टी वाली Tata की ये SUV कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी? जानिए EMI का हिसाब

Tata Curvv Finance Plan: टाटा कर्व भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली Coupe SUV है, जो शानदार डिजाइन, 5-स्टार सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. इआइए सकी ऑन-रोड कीमत और फाइनेंस प्लान जानते हैं.

Tata Curvv Finance Plan: टाटा मोटर्स की नई Tata Curvv Coupe SUV भारतीय बाजार में अपनी बोल्ड स्टाइल, प्रीमियम फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की वजह से तेजी से पॉपुलर हो रही है.

अगर आप 10 से 15 लाख रुपये के बजट में एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो, सुरक्षित भी और फाइनेंस में भी फिट बैठे, तो Tata Curvv आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है.

Tata Curvv की कीमत

Tata Curvv की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह 15.50 लाख रुपये तक जाती है. ऑन-रोड कीमत RTO टैक्स, इंश्योरेंस और हैंडलिंग चार्ज जोड़ने के बाद बढ़कर लगभग 11.30 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये तक हो सकती है (शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है).

डाउन पेमेंट और EMI 

अगर आप Tata Curvv का Accomplished S पेट्रोल वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13.50 लाख रुपये है, तो आप इसे एक आसान फाइनेंस प्लान के ज़रिए भी खरीद सकते हैं. इस वेरिएंट को खरीदने के लिए अगर आप 2.50 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपके ऊपर 11 लाख रुपये का लोन बचेगा. इस लोन पर यदि बैंक आपको 9% की ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) की अवधि के लिए लोन देता है, तो आपकी अनुमानित EMI लगभग 22,800 रुपये मंथली बनेगी.

अगर आप Tata Curvv को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास 750 या उससे ज्यादा का CIBIL स्कोर होना जरूरी है. साथ ही, आपकी इनकम भी स्टेबल यानी नियमित होनी चाहिए. आमतौर पर आपको करीब ₹2 से ₹2.5 लाख की डाउन पेमेंट देनी होगी. बैंक और गैर-बैंकिंग कंपनियां (NBFC) Tata Curvv के लिए कई अच्छे फाइनेंस ऑप्शन दे रही हैं. इनमें कम ब्याज दरों और आसान EMI प्लान की सुविधा मिलती है, जिससे आप इस SUV को आराम से किस्तों में खरीद सकते हैं.

Tata Curvv फीचर्स

Tata Curvv एक ऐसी प्रीमियम SUV है जो अपने शानदार लुक और एडवांस फीचर्स की वजह से लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसका कूपे-स्टाइल एक्सटीरियर और खूबसूरत LED लाइट्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं. यह SUV Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी पा चुकी है, जिससे यह परिवार के लिए एक सुरक्षित गाड़ी बनती है.

5-स्टार Global NCAP सेफ्टी रेटिंग

इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. कुछ वेरिएंट्स में ADAS टेक्नोलॉजी भी है, जो ड्राइविंग को और आसान और सेफ बना देती है.

पेट्रोल, डीजल और EV ऑप्शन 

Tata Curvv पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक – तीनों ऑप्शन में आती है, जिससे आप अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं. इसके साथ-साथ कंपनी फाइनेंस की भी ऐसी सुविधा दे रही है कि मध्यम वर्ग के लोग भी इसे आसान किस्तों में खरीद सकें. इस तरह Tata Curvv एक स्टाइलिश, सेफ और किफायती SUV साबित होती है.

ये भी पढ़ें: 4 लाख रुपये रुपये तक सस्ती हो गई Mahindra BE6 और XEV 9e, जानिए फीचर्स और नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget