एक्सप्लोरर

Ola Electric Scooter का लॉन्चिंग से पहले ही दिखा जबरदस्त क्रेज, एक हजार शहरों से मिली बुकिंग

ओला स्कूटर के लिए कंपनी डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेल्स मॉडल का यूज करेगी यानी इसकी सीधे कस्टमर के घर पर डिलीवरी करवाई जाएगी. ये स्कूटर 15 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा.

Ola Electric Scooter की लॉन्चिंग पर से पर्दा उठ गया है. ये स्कूटर 15 अगस्त को भारतीय बाजार में दस्तक देगा. वहीं लॉन्च से पहले ही इस स्कूटर को ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है. ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट के जरिए बताया कि कंपनी को इस इलेक्ट्रिक स्कटूर के लिए करीब एक हजार से ज्यादा शहरों से बुकिंग मिली है. उन्होंने ये भी कहा कि लॉन्च के पहले दिन से ही पूरे देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विस देगी. अगर आप इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ 499 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं. 

स्कूटर की होगी होम डिलीवरी
Ola अपने ई-स्कूटर्स की होम डिलीवरी देगी, यानी कंपनी सीधे खरीदारों के घर तक पहुंचाएगी. ओला एक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेल्स मॉडल का इस्तेमाल करेगी, इसलिए पूरी खरीद प्रक्रिया निर्माता और खरीदार के बीच होगी, जिससे ओला को एक पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क स्थापित करने की जरूरत नहीं रह जाएगी. 

मिल सकते हैं ये फीचर्स
ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया है कि स्कूटर में बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा. इसके अलावा  नए स्कूटर में बिना चाबी के अनुभव के लिए ऐप- बेस्ड की मिलेगी और इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा. ओला ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर एर्गोनोमिक सीटिंग के साथ आएगा.

इन कलर्स में होगा अवेलेबल
भाविश अग्रवाल के मुताबिक ग्राहक इस स्कूटर को पेस्टल रेड, पेस्टल येलो, पेस्टल ब्लू, मैटेलिक सिल्वर, मैटेलिक गोल्ड, मैटेलिक पिंक, मैट ब्लैक, मैट ब्लू, मैट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ इसे खरीद सकेंगे. इससे पहले उन्होंने अपने ट्वीट में कहा 'भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रान्ति के लिए एक शानदार शुरुआत.100,000+ क्रांतिकारियों को बहुत धन्यवाद जो हमारे साथ जुड़े और अपना स्कूटर बुक किया'

Bajaj Chetak से होगी टक्कर
Ola Electric Scooter की टक्कर भारत में Bajaj Chetak से होगी. ये स्कूटर बाजार में दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है. इसकी कीमत एक लाख रुपये तय की गई है. इस स्कूटर में 3 kWh की क्षमता का बैटरी पैक का यूज किया गया है. ये इलेक्ट्रिक मोटर 5.36 bhp की पावर और 16 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फुल चार्ज करने के बाद ये स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की रेंज देती है.

ये भी पढ़ें

Engine Oil: बाइक और कार की सेहत के लिए जरूरी है इंजन ऑयल, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Car Safety Tips: कार के केबिन में इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget