एक्सप्लोरर

इंडियन मार्केट में फिर लौट रही Skoda Superb, 3 अप्रैल को होगी री-लॉन्च

Skoda Superb Re-launch: स्कोडा सुपर्ब के थर्ड जेनरेशन मॉडल की भारत में वापसी हो रही है. ये सेडान 3 अप्रैल को री-लॉन्च होगी. पिछले साल अप्रैल में ही इस मॉडल की सेल को भारत में बंद कर दिया गया था.

Skoda Superb Re-launch: कार निर्माता कंपनी स्कोडा भारत में अपने एक पॉपुलर कार मॉडल की वापसी कराने जा रही है. स्कोडा सुपर्ब इंडियन मार्केट में फिर एक बार लौट रही है. पिछले साल कंपनी ने स्कोडा सुपर्ब के थर्ड जेनरेशन मॉडल की सेल बंद कर दी थी. अब स्कोडा इसी मॉडल को भारतीय बाजार में री-लॉन्च कर रही है. इस मॉडल की सभी यूनिट को इंपोर्ट किया जा रहा है. वहीं स्कोडा सुपर्ब का फोर्थ जेनरेशन मॉडल ग्लोबल मार्केट में पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च हो चुका है.

2023 में बंद हुई सेल

स्कोडा सुपर्ब का थर्ड जेनरेशन मॉडल इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद था. लेकिन, कंपनी ने 1 अप्रैल, साल 2023 को भारतीय बाजार में अपने इस मॉडल की सेल बंद कर दी. इसके बाद पिछले साल ही सितंबर महीने में कंपनी ने इस मॉडल को दोबारा लॉन्च करने के प्लान के बारे में बताया. वहीं अब करीब एक साल बाद इस मॉडल की इंडियन मार्केट में वापसी होने जा रही है. इस साल 2024 में 1 अप्रैल को स्कोडा सुपर्ब का थर्ड जेनरेशन मॉडल री-लॉन्च होने जा रहा है.

स्कोडा सुपर्ब के मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में नहीं हो रही है. सरकार के GSR 870 नियम के तहत इसकी सभी यूनिट्स को इंपोर्ट किया जा रहा है. इस नियम के अनुसार, 2500 यूनिट्स को बिना किसी इजाजत के मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इंपोर्ट कर सकती है.

Skoda Superb के फीचर्स

स्कोडा की इस सेडान में ADAS तकनीक के साथ में सिंगल टॉप-स्पेक Laurin & Klement ट्रिम को जोड़ा जा सकता है. इस कार में 210 kmph तक की स्पीड के साथ में क्रूज कंट्रोल भी मिल सकता है. कार को पार्क करने की सुविधा के लिए गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है. स्कोडा सुपर्ब का ये थर्ड जेनरेशन मॉडल भारत में वापसी कर रहा है. वहीं स्कोडा सुपर्ब के फोर्थ जेनरेशन मॉडल पिछले साल नवंबर महीने में ग्लोबल मार्केट में आया था.

क्या होगी इस मॉडल की कीमत?

स्कोडा सुपर्ब जब पहले इंडियन मार्केट में थी, तब इसकी कीमत 34.19 लाख रुपये से शुरू होकर 37.29 लाख रुपये के बीच थी. वहीं अब ये कार फुली इंपोर्टेड है, तो इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इस कार की कीमत 43 लाख रुपये के करीब हो सकती है.

ये भी पढ़ें

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जारी की प्राइस रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget