एक्सप्लोरर

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जारी की प्राइस रेंज

Xiaomi First Electric Car SU7: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 की लॉन्चिंग कर दी है. इस कार की कीमत और फीचर्स कई बड़ी कार निर्माता कंपनियों को टक्कर देते हैं.

Xiaomi First Electric Car SU7: चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने पिछले साल 2023 में इस इलेक्ट्रिक कार को लाने की जानकारी साझा की थी. वहीं अब शाओमी ने इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत और फीचर्स के बारे में भी खुलासा कर दिया है. कंपनी ने 28 मार्च को हुए इवेंट में इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानकारी दी. अपने इस मॉडल के साथ शाओमी इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में कदम रख चुकी है.

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन

Xiaomi SU7 एक फोर-डोर इलेक्ट्रिक सेडान है. कंपनी ने चार वेरिएंट्स में इस कार की लॉन्चिंग की है. इन चार वेरिएंट्स में एंट्री-लेवल वर्जन, प्रो वेरिएंट, मैक्स वर्जन और लिमिटेड फाउंडर एडिशन शामिल है. इस कार में स्टैंडर्ड गाड़ियों की तरह 19-इंच के Michelin अलॉय व्हील्स लगे हैं.

इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स

शाओमी ने अपने मॉडल SU7 के फीचर्स के बारे में खुलासा किया. कंपनी ने बताया कि इस सेडान की टॉप स्पीड 265 kmph है. ये कार केवल 2.78 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. सिंगल चार्जिंग में ये कार 810 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. वहीं डुअल मोटर के साथ मिल रहा इसका लिमिटेड फाउंडर एडिशन और भी ज्यादा खास है. ये मॉडल केवल 1.98 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसके पावरट्रेन से 986 bhp की पावर जेनेरेट होती है.

शाओमी की इस कार में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जा रही है. कंपनी का दावा है कि इस कार में 486V आर्किटेक्चर दिया गया है, जिससे 15 मिनट की चार्जिंग से ये कार 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी. वहीं 871V आर्किटेक्चर के साथ ये कार 15 मिनट की चार्जिंग से ही 510 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगी.

Xiaomi SU7 की कीमत

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 2,15,900 युआन रखी गई है, जो कि भारतीय करेंसी में बदलने पर 24.90 लाख रुपये हो जाती है. SU7 की कीमत चीन में बिक रही टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3) से भी कम है. कार की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने बताया कि इसी महीने से वे कस्टमर्स को कार की डिलीवरी भी देने वाले हैं. चीन के कई शोरूम में पहले ही इस कार को रखा जा चुका है, जिसने कई ग्राहकों को कार खरीदने के लिए आकर्षित किया है.

ये भी पढ़ें

होंडा ने हासिल किया नया माइलस्टोन, देशभर में बेचे 6 करोड़ मोटरसाइकिल और स्कूटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
E-25 Petrol Effects: अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget