एक्सप्लोरर

Skoda Kodiaq: स्कोडा ने किया 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा, सामने आईं डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स 

2024 स्कोडा कोडियाक को माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5L TSI गैसोलीन यूनिट सहित कई आईसीई इंजनों के साथ पेश किया जाएगा. यह इंजन 148bhp का पॉवर जेनरेट करता है.

2024 Skoda Kodiaq Revealed: कई टीजर के बाद, स्कोडा ने अब अपनी न्यू जेनरेशन 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा कर दिया है. यह नई एसयूवी एक इवोल्यूशनरी बाहरी डिजाइन के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन व एक बड़े इंटीरियर अपडेट के साथ आती है.

डिजाइन 

टॉप-स्पेक स्पोर्टलाइन ट्रिम में डार्क डी-पिलर्स, रूफ रेल्स, विंडो फ्रेम्स, साइड मिरर कैप्स, फ्रंट ग्रिल सराउंड, रियर डिफ्यूज़र और लोगो सहित कई बॉडी पार्ट्स को काले रंग में फिनिश किया गया है. यह वेरिएंट शीनू एन्थ्रेसाइट फ़िनिश के साथ खास 19-इंच व्हील्स या एयरो कवर के साथ ऑप्शनल 20-इंच व्हील सेट के साथ आता है. 2024 स्कोडा कोडियाक में एक इवोल्यूशनरी डिज़ाइन है, जिसमें टेल-लाइट्स को जोड़ने वाली रियर लाइट बार और हेडलाइट के लिए सेकंड जेनरेशन मैट्रिक्स एलईडी तकनीक शामिल है.

Skoda Kodiaq: स्कोडा ने किया 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा, सामने आईं डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स 

इंटीरियर 

केबिन के अंदर, एसयूवी में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. आगे की सीटों के बीच अधिक जगह बनाने के लिए गियर सिलेक्टर को अब स्टीयरिंग कॉलम पर रखा गया है. सेंटर कंसोल पर स्मार्ट डायल (3 रोटरी नॉब - 1.25-इंच डिस्प्ले) हैं, जो स्विचगियर की संख्या को कम करते हैं. सेंटर डिस्प्ले को चार अलग-अलग कार्यों को दिखाने के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है - इंफोटेनमेंट सिस्टम वॉल्यूम, पंखे की गति, हवा की दिशा और स्मार्ट एयर कंडीशनिंग. जबकि साइड डिस्प्ले सामने बैठने वालों को इंटरनल टेंपरेचर, सीट हीटिंग और सीट वेंटिलेशन को एडजस्ट करने का एक्सेस देता है. इस एसयूवी में स्टैंडर्ड 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम या ऑप्शनल 13-इंच सेटअप मिलता है. ड्राइवर के पास नेक्स्ट जेनरेशन हेड-अप डिस्प्ले के साथ 10 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का विकल्प है.

Skoda Kodiaq: स्कोडा ने किया 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा, सामने आईं डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स 

स्पेस

2024 स्कोडा कोडियाक 5-सीटर में 910-लीटर का बूट स्पेस है, जो पहले की तुलना में 75-लीटर अधिक है और पीछे की सीटों को मोड़कर बूट स्पेस को 2,105-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है, जो कि फर्स्ट जेनरेशन कोडियाक से 40-लीटर अधिक है. जबकि 7-सीटर मॉडल में 340-लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो पहले से 70-लीटर अधिक है और इसे 845-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है, जो पहले से 80-लीटर अधिक है. थ्री-रो मॉडल की अधिकतम कार्गो क्षमता 30-लीटर से बढ़ाकर 2,035-लीटर कर दी गई है.

Skoda Kodiaq: स्कोडा ने किया 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा, सामने आईं डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स 

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 45W पावर के साथ चार USB-C पोर्ट, 15W के साथ रियरव्यू मिरर में USB-C, नौ स्पीकर और दो स्मार्टफोन के लिए कूलिंग फ़ंक्शन के साथ इंडक्टिव चार्जिंग मिलती है. इसमें आगे की सीटों पर मसाज की सुविधा है.

Skoda Kodiaq: स्कोडा ने किया 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा, सामने आईं डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स 

पावरट्रेन 

2024 स्कोडा कोडियाक को माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5L TSI गैसोलीन यूनिट सहित कई आईसीई इंजनों के साथ पेश किया जाएगा. यह इंजन 148bhp का पॉवर जेनरेट करता है और अतिरिक्त पॉवर की आवश्यकता नहीं होने पर सिलेंडर को बंद करने के लिए फॉक्सवैगन के एक्टिव सिलेंडर तकनीक से लैस है. इसमें बड़ा 201bhp, 2.0 TSI इंजन का भी विकल्प है और यह ऑल-व्हील ड्राइव लेआउट के साथ आता है. डीजल मॉडल में 2.0 टीडीआई का विकल्प है, जो दो स्टेट ऑफ ट्यून्स प्रदान करता है - FWD के साथ 148बीएचपी और AWD के साथ 190बीएचपी. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन मिलता है. लॉन्च के बाद इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी एसयूवी से होगा.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा भारत में लाने वाली है तीन नई एसयूवी, कंपनी देश में लगाएगी नया निर्माण प्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget