एक्सप्लोरर

Upcoming Toyota SUVs: टोयोटा भारत में लाने वाली है तीन नई एसयूवी, कंपनी देश में लगाएगी नया निर्माण प्लांट

लैंड क्रूज़र मिनी एसयूवी के लिए, ऐसा कहा जा रहा है कि यह डेवलपमेंट के अंतिम स्टेज में है और 2024 की शुरुआत में इसे पेश किया जा सकता है और इसे 2024 के मध्य तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च भी कर दिया जाएगा.

New Toyota SUVs Arriving: टोयोटा किर्लोस्कर इंडिया आने वाले वर्षों में अपने प्रोडक्ट लाइनअप को विस्तार देने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में सालाना 80,000 से 120,000 यूनिट्स की प्रारंभिक निर्माण क्षमता के साथ अपने तीसरे प्लांट को स्थापित करने की योजना की पुष्टि की है और बाद में इसे 200,000 यूनिट्स प्रति वर्ष तक बढ़ाया जाएगा. ऐसे कंपनी के वाहनों की बढ़ती डिमांड के कारण किया जा रहा है. वर्तमान में, टोयोटा हर साल 400,000 यूनिट्स वाहनों का निर्माण करती है, और नए प्लांट के शुरूआत के साथ इस आंकड़े में 30 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है.

आएंगी ये नई एसयूवी 

टोयोटा ने भारतीय बाजार के लिए तीन प्रमुख बिल्कुल नई एसयूवी की एक रोमांचक लाइनअप की योजना बनाई है. इनमें एक मिड साइज की एसयूवी (कोडनेम - 340डी), कोरोला क्रॉस पर आधारित 7-सीटर एसयूवी और एक "मिनी" लैंड क्रूजर शामिल है. इन मॉडलों के अलावा, एक न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर भी आने वाली है. जिसमें आधुनिक तकनीक, एडवांस डिज़ाइन और एक माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा. 

नई मिड साइज टोयोटा एसयूवी

टोयोटा का तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आगामी मिड साइज एसयूवी के लिए उत्पादन केंद्र के रूप में काम करेगा, जो 2026 की शुरुआत में लांच हो सकती है. यह मॉडल नए टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसे अर्बन क्रूजर हाईराइडर और इनोवा हाईक्रॉस के बीच प्लेस किया जाएगा. इसका मुकाबला टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर जैसी कारों से हो सकता है.

नई थ्री-रो टोयोटा एसयूवी

आने वाली थ्री-रो टोयोटा एसयूवी में इनोवा हाइक्रॉस वाले प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें 2,640 मिमी लंबा व्हीलबेस होगा और इसमें इलेक्ट्रिक टेलगेट के साथ फ्लैट-फोल्ड थर्ड रो दी जा सकती हैं. टोयोटा कोरोला क्रॉस-आधारित इस एसयूवी के पावरट्रेन विकल्पों में 2.0L पेट्रोल इंजन और एक मजबूत 2.0L हाइब्रिड यूनिट शामिल होने की उम्मीद है, जो 184bhp और 206Nm का आऊटपुट जेनरेट कर सकते हैं. 

टोयोटा लैंड क्रूज़र मिनी एसयूवी

टोयोटा लैंड क्रूज़र मिनी एसयूवी के लिए, ऐसा कहा जा रहा है कि यह डेवलपमेंट के अंतिम स्टेज में है और 2024 की शुरुआत में इसे पेश किया जा सकता है और इसे 2024 के मध्य तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च भी कर दिया जाएगा. इस ऑफ-रोड एसयूवी में मजबूत स्टाइलिंग होगी और इसे जीए-एफ प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, और इसका डिजाइन लैंड क्रूजर प्राडो से प्रेरित होगा. ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि लैंड क्रूज़र मिनी को केवल आसियान बाज़ारों के लिए तैयार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन ने वर्ट्स और टाइगन को किया अपडेट, कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget