एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: साल के अंत में स्कोडा की कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट 

अगर आप स्कोडा की नई कार खरीदना चाहते हैं तो यह सही समय हो सकता है, दरअसल कंपनी अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है, चलिए जानते हैं किस कार पर कितनी छूट मिल रही है.

Skoda Auto India: 2023 का अंत करीब आने के साथ ही ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां अपनी इन्वेंट्री को क्लियर करने का प्रयास कर रही हैं, जिसके लिए वह ग्राहकों को अपने कई मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं. इसी क्रम में स्कोडा इंडिया भी अपनी कारों पर कई डिस्काउंट और बेनिफिट्स की पेशकश कर रही है. आइए जानते हैं इस महीने कंपनी की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है. 

डिस्काउंट ऑन स्कोडा कुशाक

बाजार में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने वाली स्कोडा कुशाक इस महीने 1.25 लाख रुपये तक के डिस्काउंट और बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है. कुशाक पर इस महीने के दौरान 4 साल/60,000 किमी का कंप्लीमेंट्री सर्विस पैकेज भी मिल रहा है. ग्राहकों के पास इस एसयूवी के लिए दो 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को चुनने का विकल्प है. फिलहाल स्कोडा कुशाक की एक्स शोरूम कीमतें 10.89 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच है.

Year Ender 2023: साल के अंत में स्कोडा की कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट 

डिस्काउंट ऑन स्कोडा स्लाविया

इस साल के अंत में स्कोडा की मिडसाइज सेडान पर कुल 1.5 लाख रुपये तक के कई आकर्षक लाभ और डिस्काउंट मिल रहे हैं. साथ ही कंपनी इस पर 4 साल/60,000 किमी का कॉम्प्लीमेंट्री सर्विस पैकेज भी दे रही है. स्लाविया की एक्स शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये से 19.12 लाख रुपये के बीच है. यह दो इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें एक 115hp, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और एक 150hp, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल शामिल है. दोनों में ही ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसका मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वर्टस से होता है.

Year Ender 2023: साल के अंत में स्कोडा की कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट 

डिस्काउंट ऑन स्कोडा कोडियाक

इस महीने टॉप-स्पेक कोडियाक एलएंडके ट्रिम की खरीद पर ग्राहकों को 1.96 लाख रुपये कम चुकाने होंगे. यानि आपको 41.95 लाख रुपये की जगह 39.99 लाख रुपये देने होंगे. इसके अलावा इस 7-सीटर कोडियाक एसयूवी के सभी तीन वेरिएंट; बेस स्टाइल (38.5 लाख रुपये) और मिड-स्पेक स्पोर्टलाइन (39.92 लाख रुपये) पर 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है. स्कोडा इस एसयूवी पर भी 4-वर्ष/60,000 किमी का कॉम्प्लीमेंट्री सर्विस पैकेज ऑफर कर रही है. स्कोडा कोडियाक एकमात्र 190hp, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.

Year Ender 2023: साल के अंत में स्कोडा की कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट 

यह भी पढ़ें :- 2023 के अंत में भारत में इन दो कारों की होगी ग्रैंड एंट्री, देखिए स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget