एक्सप्लोरर

Car Comparison: मारुति जिम्नी या महिंद्रा बोलेरो नियो, जानिए कौन है दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी

महिंद्रा के बोलेरो नियो की एक्स शोरूम कीमत 9.4 लाख रुपये से 11.9 लाख रुपये के बीच है, जबकि जिम्नी 5-डोर की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. ये दोनों SUV कारें हार्डकोर ऑफ-रोडर हैं.

Mahindra Bolero Neo vs 5 Door Maruti Jimny: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस साल सबसे अधिक चर्चा एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की हो रही है, जिसका नाम है मारुति सुजुकी जिम्नी. जिम्नी एक सब 4 मीटर एसयूवी है. लेकिन फिर भी इसमें 4x4 ड्राइवट्रेन मिलता है. जल्द ही मारुति सुजुकी भारत में अपनी 5-डोर जिम्नी लॉन्च करेगी. इस कार का देश में बोलेरो नियो से मुकाबला हो सकता है. इसलिए आज हम आपके लिए इन दोनों कारों का कंपेरिजन ले कर आएं हैं. 

कौन है साइज में बड़ी?

महिंद्रा की बोलेरो नियो, जिम्नी 5-डोर के मुकाबले थोड़ी लंबी और चौड़ी है और इसका व्हीलबेस भी लंबा है. महिंद्रा नियो, कंपनी की कुछ साल पहले बिकने वाली टीयूवी300 एसयूवी का रिबैज वर्जन है, लेकिन इसकी स्टाइलिंग कुछ अलग है. वहीं मारुति जिम्नी भी बॉक्सी लुक के साथ आती है. इस कार में गोल हेडलैंप के साथ एक क्लीन डिटेलिंग दी गई है. दोनों ही कारों में पीछे की ओर एक स्पेयर व्हील को माउंट किया गया है.

Car Comparison: मारुति जिम्नी या महिंद्रा बोलेरो नियो, जानिए कौन है दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी 

इंटीरियर और फीचर्स कंपेरिजन 

मारुति जिम्नी और बोलेरो, दोनों ही बॉक्सी लुक के साथ आती हैं. इन कारों के लुक को देखकर पुराने जमाने की एसयूवी कारों की याद आती है. इनमें एक लॉन्ग थ्रो गियर लीवर मिलता है. महिंद्रा नियो के साथ कंपनी का बेहतरीन मैटेरियल, 7 इंच टचस्क्रीन, डुअल एयरबैग, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं जिम्नी में एक ऑफ-रोड थीम के साथ एक स्पोर्टियर लुक वाला केबिन मिलता है. इस कार में एक  9 इंच का टचस्क्रीन, रियर कैमरा, टॉगल स्विच के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत और भी बहुत कुछ मिलता है. 

इंजन कंपेरिजन  

बोलेरो नियो में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 100 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करने वाला एकमात्र डीजल इंजन मिलता है. जबकि जिम्नी केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. यह इंजन 105 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. मारुति की जिम्नी में 4-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ एक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. जिम्नी स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम के साथ आती है, जबकि बोलेरो नियो में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल मिलता है.

Car Comparison: मारुति जिम्नी या महिंद्रा बोलेरो नियो, जानिए कौन है दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी

प्राइस कंपेरिजन?

महिंद्रा के बोलेरो नियो की एक्स शोरूम कीमत 9.4 लाख रुपये से 11.9 लाख रुपये के बीच है, जबकि जिम्नी 5-डोर की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. ये दोनों SUV कारें हार्डकोर ऑफ-रोडर हैं, जिन्हें किसी भी रास्ते पर चलने के लिए बनाया गया है. महिंद्रा नियो उन लोगों के लिए बेहतर है, जो लोग अधिक स्पेस चाहते हैं. जबकि जिम्नी अपने 4x4 के कारण नियो से आगे है.

यह भी पढ़ें :- 25 लाख रुपये तक का है बजट, तो ये दमदार हाइब्रिड कारें ला सकते हैं घर, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
भारत में बदल रहा कार खरीदने का ट्रेंड, CNG और EV गाड़ियों की हुई रिकॉर्ड बिक्री
भारत में बदल रहा कार खरीदने का ट्रेंड, CNG और EV गाड़ियों की हुई रिकॉर्ड बिक्री
5-स्टार होने के बावजूद भी हर एक्सीडेंट से नहीं बचा सकती आपकी गाड़ी, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
5-स्टार होने के बावजूद भी हर एक्सीडेंट से नहीं बचा सकती आपकी गाड़ी, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वीडियोज

Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
Embed widget