एक्सप्लोरर

Maruti Brezza: ऑल्टो से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं ब्रेजा, जानिए क्या है तरीका 

इस एसयूवी का मुकाबला बाजार में इस सेगमेंट में मौजूद कई अन्य कारों से होता है, जिसमें टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारें मौजूद हैं.

Maruti Brezza on Finance: मारुति सुजुकी देश में अपनी सस्ती कारों के लिए सबसे लोकप्रिय है. कंपनी देश में 10 लाख रुपये से कम कीमत में दो एसयूवी की बिक्री करती है, जिसमें ब्रेजा और फ्रोंक्स शामिल हैं. इन दोनों ही कारों की बाजार में भारी डिमांड है. इस समय अधिकतर लोग लोन पर गाड़ी खरीदना अधिक पसंद करते हैं, जिस कारण अब पहले की अपेक्षा बाजार में अधिक वाहनों की बिक्री होती है और यह तरीका भी काफी ज्यादा आसान है. ऐसे में यदि आप एक ब्रेजा जैसी एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं, और आप इसे फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए केवल 2 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी, जिसे डाउनपेमेंट करके आप अपनी नई ब्रेजा को घर ले जा सकते हैं. जिसमें आप इसके बेस मॉडल एलएक्सआई या सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल वीएक्सआई को चुन सकते हैं. तो चलिए अब हम आपको इसकी पूरी डिटेल्स को विस्तार से बताते हैं. 

कीमत और खासियत को समझें

देश में मारुति सुजुकी अपने ब्रेजा को 4 बड़े ट्रिम लेवल LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में बेचती है, जिसमें कुल 15 वेरिएंट्स मौजूद हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये के बीच है. यह एक 5 सीटर एसयूवी है, जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है. इसमें सीएनजी का भी विकल्प मिलता है, जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इसके मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.38 kmpl, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 19.8kmpl और सीएनजी में 25.51 km/kg तक का माइलेज मिलता है. 

मारुति सुजुकी ब्रेजा एलएक्सआई ऑन फाइनेंस 

मारुति सुजुकी ब्रेजा के बेस मॉडल एलएक्सआई की कीमत 8.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है जो कि ऑन-रोड 9,32,528 रुपये की मिलती है. ऐसे में यदि आप इसे खरीदने के लिए दो लाख रुपये का डाउनपेमेंट करके बाकी बचे अमाउंट पर लोन लेते हैं, तो आपका लोन अमाउंट 7,32,528 रुपये होगा. अब यदि आप 5 साल का लोन प्लान चुनते हैं तो आपको 9 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज दर चुकाना होगा. जिसके बाद आपको हर महीने 5 साल तक ईएमआई के रूप में 15,206 रुपये चुकाना होगा. इस दौरान आपको कुल करीब 1.8 लाख रुपये का ब्याज देना पड़ेगा. 

मारुति सुजुकी ब्रेजा वीएक्सआई ऑन फाइनेंस

मारुति सुजुकी ब्रेजा के बेस मॉडल एलएक्सआई की कीमत 9.64 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जो कि ऑन-रोड 10,81,545 रुपये की मिलती है. ऐसे में यदि आप इसे खरीदने के लिए दो लाख रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं, तो आपका लोन अमाउंट 7,32,528 रुपये होगा. अब आपको 5 साल के लोन प्लान के लिए 9 प्रतिशत की दर से वार्षिक ब्याज चुकाना होगा. जिसके बाद आपको हर महीने अगले 5 साल तक ईएमआई के रूप में 18,299 रुपये चुकाना होगा. इस दौरान आपको कुल करीब 2.25 लाख रुपये का ब्याज देना पड़ेगा.

इस एसयूवी का मुकाबला बाजार में इस सेगमेंट में मौजूद कई अन्य कारों से होता है, जिसमें टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारें मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की न्यू जेनरेशन बुलेट 350, जानिए क्लासिक 350 से कैसे है अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget