एक्सप्लोरर

Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की न्यू जेनरेशन बुलेट 350, जानिए क्लासिक 350 से कैसे है अलग 

दोनों मोटरसाइकिलों में एक ही इंस्ट्रूमेंट कंसोल और छोटा डिजिटल क्लस्टर मिलता है, जो स्पीड, ओडोमीटर और टाइम को रीड करता है. इसमें समान रोटरी स्विचगियर और ट्रिपर नेविगेशन भी मिलता है.

Royal Enfield Bullet 350 vs Classic 350: रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी नई जेनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है. नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं, जो मोटरसाइकिल को फ्रेश लुक देते हैं. फिर भी इसके डिजाइन से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है. हालांकि, नई बुलेट 350 के लॉन्च के साथ ही ग्राहक इसके और क्लासिक 350 के बीच बेहतर विकल्प चुनने में भ्रमित हो सकते हैं. इसलिए आज हम आपको इन दोनों मॉडलों के बीच अंतर को स्पष्ट करने वाले हैं. 

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 vs क्लासिक 350 : अंतर 

दोनों मोटरसाइकिलों के बीच सबसे पहला और महत्वपूर्ण अंतर इनका डिज़ाइन है. क्लासिक 350 की तुलना में नई बुलेट 350 में एक गोल हेडलाइट, एक लंबा हैंडलबार और अलग साइड पैनल है. जबकि बुलेट 350 में गोल साइड पैनल है, जो क्लासिक 350 को मिलने वाले एयर फिल्टर बॉक्स से मिलता जुलता है.

दूसरा बड़ा अंतर इसका रियर फेंडर है. क्लासिक 350 में एक गोल रियर मडगार्ड मिलता है जबकि नई बुलेट 350 में पुरानी बुलेट के समान एक चौकोर फेंडर मिलता है. नई बुलेट में सिंगल-पीस सीट मिलती है जबकि क्लासिक 350 में ड्यूल सीटिंग मिलती है.

नई बुलेट 350 को पांच कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है और इसमें से तीन में रॉयल एनफील्ड की लोकप्रिय पिनस्ट्रिप मिलती है, जबकि क्लासिक 350 में यह नहीं मिलता है. नई बुलेट 350 में पुरानी पीढ़ी के स्टैंडर्ड 350 के समान टैंक बैजिंग मिलती है. 

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 vs क्लासिक 350 : समानताएं

दोनों मोटरसाइकिल की समानताओं की बात करें तो सबसे पहले ये दोनों मॉडल एक ही फ्रेम पर आधारित हैं, दोनों में 19 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर टायर, स्पोक व्हील, डुअल-चैनल एबीएस या सिंगल-चैनल एबीएस के साथ ड्रम ब्रेक के साथ दोनों पाहियों पर डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है. दोनों में समान सस्पेंशन और फ्यूल टैंक मिलता है. 

नई बुलेट 350 में जे-सीरीज़ इंजन मिलता है, जो कि इस मोटरसाइकिल में पहली बार है. यह वही इंजन है जो क्लासिक 350, हंटर 350 और मीटिओर 350 में भी मिलता है. ये इंजन 20bhp पॉवर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. 

दोनों मोटरसाइकिलों में एक ही इंस्ट्रूमेंट कंसोल और छोटा डिजिटल क्लस्टर मिलता है, जो स्पीड, ओडोमीटर और टाइम को रीड करता है. इसमें समान रोटरी स्विचगियर और ट्रिपर नेविगेशन भी मिलता है.

यह भी पढ़ें :- ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक कार, मिलती है 402 किलोमीटर तक की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?
Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look
Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget