एक्सप्लोरर

SUV Cars: कम समय में चाहिए कार की डिलीवरी तो इन 5 धांसू एसयूवी पर कर सकते हैं विचार 

अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहें तो हम पांच ऐसी ही एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर काफी कम वेटिंग पीरियड मिल रहा है.

SUV With Low Wating Period: त्योहारों पर गाड़ियों की खूब बिक्री होती है. इसके लिए लोग पहले से ही काफी तैयारियां करने लगते हैं. जिसके कारण गाड़ियों की बुकिंग काफी लंबी हो जाती है और कई बार तो लोगों को समय पर डिलीवरी भी नहीं मिल पाती है जिस कारण उन्हें निराश होना पड़ता है. लेकिन हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने वाले हैं जिन पर काफी कम वेटिंग पीरियड है. चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये कारें. 

Maruti Suzuki Grand Vitara

पिछले महीने लॉन्च हुई इस कार को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने बुक कर लिया है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है. लेकिन फिर भी ग्रैंड विटारा के जेटा और अल्फा वैरिएंट पर काफी कम समय का वेटिंग पीरियड है. इस एसयूवी में 1.5 के सीरीज पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. जेटा वेरिएंट और अल्फा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 13.89 लाख रुपये और 15.39 लाख रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस कार के लिए अलग अलग वेरिएंट 8 से 24 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. 

Kia Seltos

यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कारों में से एक है. इस कार को आप कम वेटिंग पीरियड के साथ खरीद सकते हैं. इस कार के जीटीएक्स और जीटीएक्स प्लस, एचटीके, एचटीके प्लस पेट्रोल और एचटीएक्स प्लस वैरिएंट्स पर काफी काफी कम वेटिंग पीरियड के साथ उपलब्ध हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस कार के लिए अलग अलग वेरिएंट 13 से 23 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. 

Hyundai Alcazar

इस 7 सीटर एसयूवी की मार्केट में भारी डिमांड है, इस कार को भी आप कम वेटिंग पीरियड के साथ खरीद सकते हैं. इस कार में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं साथ ही इसका इंजन भी बहुत पॉवरफुल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस कार के लिए अलग अलग वेरिएंट 4 से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. 

Kia Sonet

किआ की कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट पर आपको थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा. इस कार का एचटीके प्लस पेट्रोल और जीटीएक्स एमटी पेट्रोल वेरिएंट पर कम्पनी के अन्य मॉडल की अपेक्षा थोड़ा कम समय का वेटिंग पीरियड है. साथ ही इस कार पर ढेर सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस कार के लिए अलग अलग वेरिएंट 9 से 11 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. 

Toyota Urban Cruiser Hyryder

कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई टोयोटा की नई एसयूवी अर्बन क्रूजर हाईराइडर का GNV Nio वेरिएंट, अन्य मॉडल की अपेक्षा थोड़ा कम समय का वेटिंग पीरियड है. यह एसयूवी 1.5 लीटर पेट्रोल, माइल्ड हाईब्रिड इंजन के साथ आती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 15.89 लाख रुपये है. अभी इस कार के लिए 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. 

यह भी पढ़ें :- इलेक्ट्रिक अवतार में पेश हुई जीप एवेंजर, मिलेगी इतनी जबरदस्त रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget