एक्सप्लोरर

Royal Enfield Upcoming Bikes: रॉयल एनफील्ड 2024 में लाने वाली है कई जबरदस्त मोटरसाइकिलें, आप किसे खरीदना पसंद करेंगे?

रॉयल एनफील्ड इस साल घरेलू बाजार में अपनी कई नई बाइक लाने के लिए कमर कस चुकी है. अगर आप इसकी नई बाइक का इंतजार कर रहे हैं, तब ये साल आपके लिए अच्छा होने वाला है.

Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड अपने पोर्टफोलियो को और आगे बढ़ाने के लिए, नई पेशकश के साथ 2024 में धूम मचाने के लिए तैयार है. जिनमें हाल ही में देखने को मिली सुपर मेटियोर 650, नई बुलेट 350 और लेटेस्ट हिमालयन 450 शामिल है. इसके अलावा भी इस साल कई बाइक्स की लॉन्चिंग देखने को मिलेगी. जिनके बारे में हम आगे बताने जा रहे हैं.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

इस बाइक की लॉन्च के साथ अपनी कंपनी 650cc लाइनअप को एक्सटेंड करने जा रही है, जो इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल जीटी और कॉन्टिनेंटल जीटी जैसे प्रीमियम बाइक्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगी. शॉटगन 650 को पहली बार पिछले महीने मोटोवर्स में पेश किया गया था. इसमें पहले वाला ही समान 649cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ से 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

नया 450cc रोडस्टर

रॉयल एनफील्ड इस साल हिमालयन 450 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई रोडस्टर पेश करने की संभावना है. इसे भारत में टेस्टिंग के समय स्पॉट किया जा चुका है. नए रोडस्टर का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400 से हो सकता है, जिसमें 452cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड DOHC चार-वाल्व इंजन देखने को मिल सकता है. जिसका पावर आउटपुट 40 hp और 40 Nm देखने को मिल सकता है. 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

चेन्नई बेस्ड मैन्युफैक्चरर अपनी 350cc J-प्लेटफॉर्म पर आधारित बॉबर-स्टाइल बाइक पर भी काम कर रही है, जिसकी लॉन्चिंग इस साल के आखिर तक किए जाने की उम्मीद है. इसे भी टेस्टिंग के समय कई बार स्पॉट किया गया है, जो सिंगल सीट और एक पिलियन सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ हैं.

टेस्ट मॉडल काफी हद तक क्लासिक 350 से मिलता जुलता है. लेकिन प्रोडक्शन मॉडल आने पर इसके अलग दिखने की संभावना है, जिसके लिए बदलाव किये जायेंगे. उम्मीद है कि बॉबर 350 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन को कंटीन्यू कर सकती है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 20.2 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. 

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650

कंपनी अपनी अपकमिंग रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 की टेस्टिंग कर रही है, जिसके इंटरसेप्टर 650 cc पर बेस्ड होने की संभावना है. लेकिन इसमें ब्लॉक-पैटर्न टायर, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और लंबे व्हीलबेस जैसी फीचर देखने को मिल सकते हैं. 

वहीं इसमें होने वाले खास बदलाव की बात करें तो, 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और एक खास टू-इन-वन एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग, रिब्ड-पैटर्न सीट, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और बेहतर ऑफ-रोड कैपेसिटी के लिए लंबा हैंडलबार मिलने की उम्मीद है. स्क्रैम्बलर 650 में इंटरसेप्टर वाला 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें- Bajaj Electric Scooters: चेतक अर्बन और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर तक सब यहां जान लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget