एक्सप्लोरर

फुल टैंक में चलती है 500 KM, रॉयल एनफील्ड की मोस्ट-सेलिंग बाइक कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी?

Royal Enfield Classic 350: अगर आप क्लासिक 350 खरीदने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि कंपनी की इस बाइक को एक बार पूरा पेमेंट न करके EMI पर खरीद लिया जाए तो यह खबर आपके काम आने वाली है.

Most Selling Royal Enfield Classic 350 on EMI: रॉयल एनफील्ड का युवाओं में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. जब भी रॉयल एनफील्ड 350 की मोस्ट-पॉपुलर बाइक्स की बात की जाती है तो सबसे ऊपर क्लासिक 350 का नाम आता है. इसके साथ ही यह एक मोस्ट-सेलिंग बाइक भी है. कीमत की बात करें तो इसकी ऑन-रोड कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है.

अगर आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि कंपनी की इस बाइक को एक बार पूरा पेमेंट न करके EMI पर खरीद लिया जाए तो यह खबर आपके काम आने वाली है. आप हर महीने एक तय अमाउंट EMI के रूप में भरकर इस मोटरसाइकिल को अपने नाम कर सकते हैं. इसके साथ ही बाइक के फीचर्स जानना बेहद जरूरी है. 

क्या है क्लासिक 350 का फाइनेंस प्लान? 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के पांच वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं. बाइक का सबसे सस्ता मॉडल इसका हेरिटेज वर्जन है. इस मॉडल की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 2,28,526 रुपये है. देश के बाकी राज्यों में इस कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है. इस बाइक को लोन पर खरीदने के लिए आपको 2,17,100 रुपये का लोन मिल जाएगा. 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदने के लिए करीब 11,500 रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर जमा करने होंगे. लिए गए बाइक लोन पर बैंक 9 फीसदी ब्याज लगाती है और आप ये लोन दो साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 10,675 रुपये EMI के रूप में जमा करने होंगे. अगर आप क्लासिक 350 के लिए लोन तीन साल के लिए लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज पर हर महीने 7,650 रुपये की किस्त जमा करनी होगी.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की पावर

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है. मोटरसाइकिल में लगे इस 349 cc इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक के इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम जुड़ा है.

क्लासिक 350 में आपको 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसका कलेम्ड माइलेज 41 kmpl है. ऐसे में अगर आप इस मोटरसाइकिल के टैंक को फुल कराते हैं, तो आसानी से 500KM तक की यात्रा कर सकते हैं. यह बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी, सड़क की स्थिति, राइडिंग स्टाइल और रखरखाव पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें:-

सस्ती कीमत पर लॉन्च हुआ देश की मोस्ट-सेलिंग EV का ये वैरिएंट, जानें अब कितनी कीमत में ला सकते हैं घर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget