एक्सप्लोरर

रॉयल एनफील्ड ला रही 6 नई बाइक, खुद को खरीदने से नहीं रोक पाएंगे

Royal Enfield New Bike Launch: रॉयल एनफील्ड बाइक के बाजार में तहलका मचाने जा रही है. इस कंपनी की 6 बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं. लिस्ट में क्लासिक फ्रेंचाइजी की बाइक भी शामिल हैं

Royal Enfield New Bike Launch: बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड एक के बाद एक 6 बाइकों की लॉन्चिंग करने की तैयारी कर रही है. इसी साल 2024 में क्लासिक (Classic) फ्रेंचाइजी के मॉडल मार्केट में एंट्री लेने वाले हैं. इसके साथ ही 5 और मॉडल भी भारतीय बाजार में कदम रखेंगे. इन पांच बाइक में गोअन क्लासिक 350, स्क्रैम 440, गुरिल्ला 450, इंटरसेप्टर बीअर 650 और क्लासिक 650 फर्स्ट शामिल हैं. इन बाइक्स की लॉन्चिंग से रॉयल एनफील्ड के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में करीब 50 फीसदी की बढ़त देखी जा सकेगी.

तहलका मचाएंगी रॉयल एनफील्ड की बाइक

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक फ्रेंचाइजी के मॉडल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. क्लासिक फ्रेंचाइजी की फेसलिफ्ट, वेरिएंट्स और बिगर डिस्प्लेसमेंट बाइक्स मार्केट में आएंगी. वहीं इस मॉडल के साथ ही आने वाले समय में रॉयल एनफील्ड 5 और बाइक मार्केट में उतारने वाली है.

गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450)

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में 452 cc का इंजन लगा होगा. इससे पहले न्यू हिमालया भी इसी इंजन पर बेस्ड गाड़ी थी. गुरिल्ला 450 का डिजाइन थोड़ा स्लिम और मिनी मैलिस्ट होने वाला है.

इंटरसेप्टर बीअर 650 (Interceptor Bear 650)

रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर बीअर 650 पहली ऑफ-रोड कैपेबल बाइक होने वाली है, जो कि 650 cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इस बाइक में 650 ट्विन-सिलेंडर इंजन लगाया जा सकता है.

क्लासिक 650 (Classic 650)

क्लासिक 650 भारतीय बाजार में क्लासिक 350 के चार्म और स्टाइलिंग के साथ ही कदम रखने वाली है. इस बाइक का इंजन बड़ा होगा, जिससे इसमें 650 cc पैरेलल-ट्विन मोटर लगाई जा सके. इसके सबफ्रेम और पैसेंजर सीट को देखकर शॉटगन 650 की याद आ सकती है.

स्क्रैम 440 (Scram 440)

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 में 450 cc लिक्विड-कूल्ड प्लेटफॉर्म नहीं दिया जा रहा. बल्कि इसमें एयर/ऑयल कूल्ड 440 cc इंजन लगा हो सकता है, इस बाइक की परफॉर्मेंस पर असर दिखाई देगा. न्यू हिमालया (New Himalayan) के मुकाबले इस बाइक की परफॉर्मेंस कुछ कम हो सकती है.

गोअन क्लासिक 350 (Goan Classic 350)

गोअन क्लासिक 350 भी रॉयल एनफील्ड की लॉन्च होने वाली बाइक की लिस्ट में शामिल है. इस बाइक के कुछ मॉडल की शिपिंग इस साल 2024 में हो सकती है, जिनमें व्हाइट बॉल टायर का इस्तेमाल हो सकता है.

ये भी पढ़ें

केवल 15 मिनट में ये थ्री व्हीलर होगा फुल चार्ज, बचेगी बिजली होगा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget