एक्सप्लोरर

केवल 15 मिनट में ये थ्री व्हीलर होगा फुल चार्ज, बचेगी बिजली होगा मुनाफा

Stream City Qik Launched: ओमेगा सेकी मोबिलिटी और एक्सपोनेंट एनर्जी ने साथ मिलकर एक ऐसे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को मार्केट में उतारा है, जो कि केवल 15 मिनट में फुल चार्ज होकर वापस सड़क पर दौड़ सकेगा.

Stream City Qik Launched: अगर आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की तलाश में है, आपका समय और बिजली दोनों की बचत करके दे, तो इंडियन मार्केट में ऐसे ही थ्री-व्हीलर की एंट्री हो गई है. ओमेगा सेकी मोबिलिटी और एक्सपोनेंट एनर्जी ने साथ मिलकर ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण किया है, जो केवल 15 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगा. इस नए थ्री-व्हीलर का नाम है- स्ट्रीम सिटी क्विक (Stream City Qik). इस वाहन को दुनिया का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बताया जा रहा है.

स्ट्रीम सिटी क्विक हुआ लॉन्च

ओमेगा सेकी मोबिलिटी और एक्सपोनेंट एनर्जी दोनों कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के बारे में बताया है. इस ई-थ्री व्हीलर में 8.8 kWh का बैटरी पैक मिला है, जिसे एक्सपोनेंट एनर्जी स्टैक की मदद से 15 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकता है. एक्सपोनेंट एनर्जी स्टैक में तीन कंपोनेंट शामिल हैं- ई-पंप, ई-प्लग और ई-पैक. इस एनर्जी स्टैक की मदद से किसी भी इलेक्ट्रित वाहन को चार्ज किया जा सकता है.

OSM स्ट्रीम सिटी क्विक की कीमत

ओमेगा सेकी मोबिलिटी और एक्सपोनेंट एनर्जी के ज्वाइंट वेंचर ने इस मॉडल को मार्केट में पेश किया है. ये इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सिंगल चार्जिंग में 126 किलोमीटर की रेंज देता है. फास्ट चार्जिंग का ये फीचर इस थ्री-व्हीलर को खास बनाता है. इससे कई ऑटो-रिक्शा चालकों की इलेक्ट्रिक स्कूटर के देर तक चार्ज होने की समस्या का समाधान होगा. ऑटो-रिक्शा चालकों का काफी समय अपने ई-व्हीकल को चार्ज करने में जाता था. लेकिन ज्वाइंट वेंचर कहता है कि क्यों लंबे समय तक चार्जिंग में समय बर्बाद करना, ई-पंप की मदद से स्ट्रीम-सिटी क्विक को चार्ज करें. इससे लोगों के समय और बिजली दोनों की बचत होगी. इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की एक्स-शोरूम प्राइस 3.25 लाख रुपये है.

घर में चार्ज करने में ज्यादा समय

अगर इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का वाहन चालक इसे घर पर ही चार्ज करना चाहता है, तो किसी भी DC नेटवर्क से घर पर चार्ज करने में 1 घंटे का समय लगेगा. वहीं, ई-पंप से ये वाहन केवल 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

Best Mileage Bikes: खरीदना चाहते हैं ज्यादा माइलेज वाली बाइक, तो ये 5 माइडल्स हैं आपके लिए बेहतरीन विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget