एक्सप्लोरर

Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक आपको कितनी कीमत पर मिल जाएगी? यहां जान लीजिए EMI का हिसाब

Royal Enfield Hunter 350: हंटर बाइक का माइलेज 36 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इस टैंक को फुल कराने पर 450 किमी से ज्यादा की दूरी तय की जा सकती है.

Royal Enfield Hunter 350 Finance Plan: अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपका बजट कम है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 बाइक आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. यह ब्रांड की सबसे सस्ती और पॉपुलर बाइक है, जिसे खासकर युवा राइडर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है.

आप रॉयल एनफील्ड हंटर को सिर्फ 20,000 डाउन पेमेंट में घर ला सकते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि बाइक की EMI कितनी बनेगी. इसका माइलेज क्या है और इसमें कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं.

Royal Enfield Hunter 350 का कुल खर्च?

दिल्ली में Royal Enfield Hunter 350 के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 1.73 लाख रुपये है. इस राशि में 1.50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत, 12,000 का RTO चार्ज, 10,000 का इंश्योरेंस और 9,000 के अन्य खर्च जैसे हैंडलिंग शामिल हैं. यह कुल रकम ग्राहक डाउन पेमेंट और EMI ऑप्शन के जरिए आसान किश्तों में चुका सकते हैं.

20,000 डाउन पेमेंट पर कितना EMI देना होगा हर महीने?

अगर आप 20,000 की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बाकी की रकम यानी 1.53 लाख रुपये के लिए लोन लेना होगा. मान लीजिए बैंक आपको 9% सालाना ब्याज दर पर 3 साल (36 महीने) का लोन देता है, तो आपकी हर महीने की EMI करीब 5,100 बनेगी. इस लोन अवधि में आपको कुल मिलाकर 30,000 के आस-पास ब्याज भी चुकाना होगा. यानी, बाइक की टोटल कीमत (डाउन पेमेंट + EMI + ब्याज) लगभग 2 लाख रुपये हो जाएगी. बता दें कि ब्याज दर और EMI आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Royal Enfield Hunter 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 20.4 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह मॉडल शहर के ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर स्मूद और मजबूत परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.

माइलेज और फ्यूल टैंक

Royal Enfield Hunter 350 का माइलेज ARAI की ओर से प्रमाणित 36 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इस टैंक को एक बार फुल कराने पर यह बाइक 450 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाता है, तो उसे लगभग 12 से 15 दिन तक दोबारा पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं होगी.

क्लासिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी

Hunter 350 में क्लासिक लुक के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-

95 KM रेंज वाले सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का भारत में प्रोडक्शन शुरू, जानें क्या होगी कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Brand Valuation: Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
RC Transfer: किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
Driving Car in Smog Pollution: पटाखों के धुएं में कैसे चलाएं अपनी कार, प्रदूषण में कैसे करें AC का सही इस्तेमाल?
पटाखों के धुएं में कैसे चलाएं अपनी कार, प्रदूषण में कैसे करें AC का सही इस्तेमाल?
Tata Cars Hacking: Tata की कारों में हैकिंग का खतरा, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
Tata की कारों में हैकिंग का खतरा, CERT-In ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget