एक्सप्लोरर

95 KM रेंज वाले सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का भारत में प्रोडक्शन शुरू, जानें क्या होगी कीमत?

Suzuki Electric Scooter: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए, सुजुकी अब अपने पहले स्कूटर Access का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है.

Suzuki e-Access features: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए सुजुकी ने अपने पॉपुलर स्कूटर Access का इलेक्ट्रिक अवतार-Suzuki e-Access लॉन्च करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया है.

कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि हरियाणा के गुड़गांव स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में Suzuki e-Access का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. दरअसल, यह स्कूटर पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था और अब इसे जल्द ही भारतीय सड़कों पर देखा जा सकेगा.

बैटरी और रेंज

Suzuki e-Access में कंपनी ने 3.07kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का उपयोग किया है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार की फुल चार्जिंग पर लगभग 95 किलोमीटर की रेंज दे सकता है, जो डेली यूज के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्कूटर की टॉप स्पीड 71 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह 4.1 किलोवॉट की अधिकतम पावर और 15 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इन परफॉर्मेंस आंकड़ों के आधार पर यह स्कूटर एक किफायती और पावरफुल ई-स्कूटर के रूप में उभर सकता है.

राइडिंग मोड्स और टेक्नोलॉजी

तीन राइडिंग मोड्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की बात करें तो, Suzuki e-Access न केवल दमदार बैटरी से लैस है, बल्कि इसमें कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है. इसमें Suzuki Drive Mode Selector-E नामक सिस्टम मौजूद है जो तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स को सपोर्ट करता है. पहला है इको मोड और दूसरा राइड A मोड है , जिसे सामान्य डेली यूज की राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है और तीसरा राइड B मोड है, जो उन परिस्थितियों में बेहतर परफॉर्म करता है जहां ज्यादा पावर की आवश्यकता होती है.

कैसा है फीचर्स?

इसके अलावा, स्कूटर में कुछ और स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है जो ब्रेक लगाने के दौरान प्रोड्यूस होने वाले एनर्जी को फिर से बैटरी में स्टोर करने में मदद करता है. साथ ही इसमें मेंटेनेंस-फ्री बेल्ट ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है.

डिजाइन और एक्सटीरियर हाइलाइट्स

इस स्कूटर को न सिर्फ परफॉर्मेंस के लिए बल्कि इसके स्टाइलिश लुक के लिए भी पसंद किया जाएगा. Suzuki e-Access का डिज़ाइन मॉडर्न और यूथफुल है, जिसे खास तौर पर शहरी और युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और ग्रिप देता है. इसमें फुल LED लाइटिंग सिस्टम है, जो दिन और रात दोनों में शानदार विजिबिलिटी देता है. इसका कलरफुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उपयोगकर्ता को रिच इंटरफेस और जरूरी जानकारियां देता है, जिससे राइडिंग अनुभव और भी बेहतर हो जाता है.

इन स्कूटरों से होगा मुकाबला 

Suzuki e-Access भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद सीधे कुछ पॉपुलर और पहले से इस्टैबलिश्ड इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देगा. इसका मुकाबला Ather Rizta, Bajaj Chetak, TVS iQube और Ola S1 जैसे स्कूटरों से होगा. इन ब्रांड्स ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में पहले ही अच्छी पकड़ बना ली है, लेकिन Suzuki e-Access भी अपने फीचर्स, परफॉर्मेंस और Suzuki के भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के दम पर एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में उभर सकता है.

ये भी पढ़ें:-

भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही ये 3 मिड-साइज SUV, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगी शामिल, जानें क्या होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget