एक्सप्लोरर

Renault Rafale Hybrid SUV: पूरी दुनिया में हो रही रेनॉ की इस कार की चर्चा, वजह ही कुछ ऐसी है!

Renault Hybrid SUV: रेनॉ राफेल लॉन्चिंग के लिए रेडी है और 2024 तक यूरोप के साथ साथ कुछ अन्य बाजारों में भी बिकने लगेगी, लेकिन भारत में इसके पेश किये जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

Renault Rafalee SUV: फ़्रांसिसी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ ने, 19 जून को पेरिस में हुए एयर शो के दौरान आधिकारिक तौर पर अपनी ऑल न्यू हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा हटा दिया. कंपनी का दावा है कि, इस कार की डिजाइन लैंग्वेज एविएशन से लिया गया है, साथ ही इसका नाम एक फाइटर जेट के नाम पर रखा गया है.

एक्सटीरियर-इंटीरियर डिजाइन

इस एसयूवी को मॉर्डन लुक देने के लिए, इसे शार्प एलईडी एलिमेंट्स के साथ-साथ इसमें कूपे जैसी रूफलाइन दी गयी है. ये कार कंपनी का पहला मॉडल है, जिसमें बिलकुल नई डिजाइन लैंग्वेज का प्रयोग किया गया है. वहीं इसकी डिजाइन की बात करें तो, इसका स्पोर्टी सिल्हूट के साथ उभार वाला रियरबैक डिजाइन देखने को मिलता है और इसके अगले हिस्से में नया रेडिएटर, ब्लैक ग्रिल, फॉग लाइट के साथ सिग्नेचर एलईडी हेडलाइट और एक बड़ा सा एयरडैम मौजूद है.

वहीं इसके केबिन में मौजूद फीचर्स की बात करें तो, अंदर 12 इंच साइज का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इसके साथ 9 इंच का ड्राइवर हेड-अप डिस्प्ले भी मौजूद है. इस कार का डैशबोर्ड डाइड कॉर्क और स्लेट से तैयार किया गया है. वहीं इसमें मौजूद एम्बियंट लाइटिंग केबिन में रौनक लाने का काम करती है.  

रेनॉ की इस कार को नए सीएमएफ-सीडी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. जिस पर एस्ट्रल और एस्पेस जैसी एसयूवी भी तैयार की गयीं हैं. कंपनी के मुताबिक, ये कार ड्राइविंग कम्फर्ट के साथ साथ बेहतर स्पेस का ध्यान रखकर तैयार की गयी है.

इसके डायमेंशन की बात करें तो, इसकी लंबाई 4710mm, चौड़ाई 1860mm, ऊंचाई 1610mm  और इसका व्हीलबेस 2740mm का दिया गया है. साथ ही इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm का है.

सेफ्टी फीचर्स

ये एसयूवी एडिटेड लेवल-2 फीचर्स से लैस है, जो इसे सुरक्षा के मामले मैं और बेहतर बनता है, साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दी गयी है.

इंजन

इस एसयूवी में 1.2l टर्बोचार्ज्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया है. इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर, हाई वोल्टेज स्टार्टर जेनरेटर और 2kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक मौजूद है, जिसका कुल आउटपुट 197hp और टॉर्क 205Nm है.

भारत में कब होगी एंट्री

रेनॉ राफेल लॉन्चिंग के लिए रेडी है और 2024 तक यूरोप के साथ साथ कुछ अन्य बाजारों में भी बिकने लगेगी, लेकिन भारत में इसके पेश किये जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

यह भी पढ़ें :- सुरक्षा के मामले में अच्छे अच्छों को मात देती है यह एसयूवी, कीमत भी ज्यादा नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget