एक्सप्लोरर

Renault Kwid EV: भारत में जल्द आ रही है रेनो की पहली इलेक्ट्रिक कार, टियागो और कॉमेट को दे सकती है टक्कर

Renault Kwid EV को एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. 225Km की रेंज और कम कीमत में यह MG Comet और Tata Tiago EV को कड़ी टक्कर दे सकती है.आइए इसके लॉन्च डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

Renault Kwid EV Features: रेनो इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. हाल ही में Renault Kwid EV को चेन्नई एयरपोर्ट के पास एक फ्लैटबेड ट्रक पर स्पॉट किया गया है. इससे पहले अगस्त 2024 में भी इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था.

दरअसल, ये वही मॉडल है जिसे ग्लोबल मार्केट में Dacia Spring EV के नाम से बेचा जा रहा है. भारत में लॉन्च के बाद इसमें Renault का ब्रांडिंग मिलेगा, जैसे रेनो डस्टर के साथ हुआ था.

बैटरी, रेंज और मोटर

Renault Kwid EV में ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के अनुसार 26.8 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 225 किमी (IDC अनुमानित) की रेंज देगी. इसमें 48 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जा सकती है जो 45 से 65 bhp के बीच की पावर जनरेट करने में सक्षम होगी. यह इलेक्ट्रिक कार फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है जिससे इसे 20 से 80% तक चार्ज करने में केवल 45 मिनट का समय लगता है.

डिजाइन और एक्सटीरियर डिटेल

Renault Kwid EV का डिजाइन कॉम्पैक्ट होते हुए भी काफी स्मार्ट और प्रैक्टिकल लगता है. टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट में वाई-शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर और स्टील व्हील्स जैसे एलिमेंट्स सामने आए हैं, जो संभवतः इसके बेस वेरिएंट में होंगे. उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय Renault इस मॉडल के कई वेरिएंट्स पेश करेगी, जिनमें फीचर्स और कॉस्मेटिक डिफरेंस होंगे.

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन 

Renault Kwid EV को भारत में 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है. किफायती इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करके रेनो भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

किससे होगा मुकाबला?

लॉन्च के बाद Renault Kwid EV का सीधा मुकाबला Tata Tiago EV, MG Comet EV और आगामी Citroen eC3 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल्स से होगा. जहां Tiago EV ब्रांड वैल्यू और भरोसे के साथ आती है, वहीं Comet EV अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और फीचर्स के लिए जानी जाती है. Kwid EV इन दोनों के बीच कम कीमत, भरोसेमंद रेंज और कॉम्पैक्ट डिजाइन के रूप में एक बैलेंस ऑफर कर सकती है. अगर आप एक बजट-फ्रेंडली, शहरी उपयोग के लिए बेहतर इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, जो फास्ट चार्जिंग और अच्छा रेंज दे , तो Renault Kwid EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज पर 170 km दौड़ेगी Honda की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई गाड़ियों में क्यों नहीं आता हेडलाइट्स ऑफ करने का फीचर, क्यों सरकार की मजबूरी बन गया यह?  
नई गाड़ियों में क्यों नहीं आता हेडलाइट्स ऑफ करने का फीचर, क्यों सरकार की मजबूरी बन गया यह?  
Used Car खरीदते समय सबसे पहले चेक करें ये रिकॉर्ड, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Used Car खरीदते समय सबसे पहले चेक करें ये रिकॉर्ड, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Nissan Tekton का Patrol से क्या है कनेक्शन? डिजाइन से परफॉर्मेंस तक जानिए दोनों में अंतर
Nissan Tekton का Patrol से क्या है कनेक्शन? डिजाइन से परफॉर्मेंस तक जानिए दोनों में अंतर
ट्रैफिक चालान पर बड़ा बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले देनी पड़ सकती है आधी रकम
ट्रैफिक चालान पर बड़ा बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले देनी पड़ सकती है आधी रकम

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget