एक्सप्लोरर

फुल चार्ज पर 170 km दौड़ेगी Honda की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च

Honda First Electric Bike: होंडा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल E-VO को पेश कर दिया है. यह मोटरसाइकिल चीन के बाजार में अनवील की गई है. आइए इसके फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

Honda First Electric Bike: होंडा ने अपने मोस्ट अवेटेड पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Honda E-VO से पर्दा हटा दिया है. यह बाइक चीन में लॉन्च की गई है और इसे एक लोकल कंपनी के मदद से तैयार किया गया है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में होंडा की यह पहली बड़ी पेशकश है, जिसमें दमदार रेंज, मॉडर्न फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिलते हैं.

डिजाइन 

Honda E-VO का डिजाइन एक स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर बाइक की तरह है, जो युवाओं को अट्रैक्ट करने के लिए तैयार किया गया है. इसका फ्रंट व्हील 16 इंच और रियर व्हील 14 इंच का है, जो सेमी-स्लिक टायरों से लैस हैं. बाइक का वजन बेस मॉडल में 143 किलोग्राम और हाई-रेंज मॉडल में 156 किलोग्राम है. इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें 7 इंच का डिजिटल TFT डैशबोर्ड भी शामिल है.

बैटरी और रेंज

बैटरी और रेंज की बात करें तो Honda E-VO में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं. पहला वैरिएंट 4.1kWh की बैटरी के साथ आता है, जो 120 किलोमीटर की रेंज देता है और 1 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाता है. दूसरा हाई-रेंज वैरिएंट 6.2kWh बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज में 170 किलोमीटर तक चल सकता है और 2 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज होता है. दोनों वैरिएंट को पोर्टेबल AC चार्जर से चार्ज किया जा सकता है.

परफॉर्मेंस और पावर

परफॉर्मेंस की बात करें तो Honda E-VO में 20.5 bhp की टॉप पावर जेनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो स्मूद और तेज राइडिंग अनुभव देती है. इसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे राइडिंग मोड मिलते हैं. बाइक में डुअल-चैनल ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और बैटरी SOC डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में आगे रखते हैं.

क्या होगी कीमत?

इस बाइक की कीमत चीन में CNY 30,000 से CNY 37,000 तक रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 3.56 लाख से 4.39 लाख के बीच आती है. इस कीमत में इतने सारे प्रीमियम फीचर्स और रेंज इसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में बेहतर बनाते हैं.

भारत में कब लॉन्च होगा?

फिलहाल, Honda E-VO की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यह चीन के लिए एक लोकल पार्टनर के साथ तैयार किया गया मॉडल है. हालांकि, भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में इसकी एंट्री संभव है. अगर Honda E-VO को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो यह TVS iQube, Ola S1 Pro और Ather 450X जैसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को कड़ी टक्कर दे सकती है. इसकी लंबी रेंज, टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स और होंडा का भरोसा इसे EV बाइक सेगमेंट में गेमचेंजर बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Upcoming Cars: इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च होने जा रही TATA की 5 नई SUV! इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल, 500 KM से ज्यादा है रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata को बड़ा झटका, इस Electric SUV ने Punch EV को पछाड़ा
Tata को बड़ा झटका, इस Electric SUV ने Punch EV को पछाड़ा
5 मिनट में 70% चार्ज! EV मार्केट में आया तहलका मचाने वाला नया फीचर
5 मिनट में 70% चार्ज! EV मार्केट में आया तहलका मचाने वाला नया फीचर
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget