एक्सप्लोरर

Renault India: रेनॉ भारत में लाएगी 5 नई कारें, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल 

कंपनी 2026 में देश में नई इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी, नई क्विड ईवी इलेक्ट्रिक कार स्थानीय तौर पर निर्मित होने की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक हैचबैक अपडेट CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी.

Upcoming Renault Cars: फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ ने हाल ही में भारतीय बाजार में बिक्री बढ़ाने के लिए अपने मौजूदा लाइन-अप में कुछ अपडेट दिए हैं. कंपनी ने भारतीय ऑटोमोटिव बाजार के लिए अपनी अपकमिंग योजना का भी खुलासा किया है, जिसमें रेनॉ ने €3 बिलियन के बड़े निवेश की घोषणा की है. इसका उपयोग देश में नए मॉडल को लाने और स्थानीयकरण को बढ़ाने और के लिए किया जाएगा. कंपनी ने अगले 3 वर्षों में भारतीय बाजार में 5 नई कारें और एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा की है.

न्यू जनरेशन रेनॉ काइगर, ट्राइबर

रेनॉ ने पुष्टि की है कि वह नेक्स्ट जेनरेशन काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी और ट्राइबर एमपीवी को पेश करेगी. इसे 2025-26 में लॉन्च किया जा सकता है. नए मॉडल रेनॉ के सीएमएफ-ए मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर बेस्ड रहेंगे जो कंपनी की मौजूदा कारों के लिए भी इस्तेमाल होता है. बेहतर सुरक्षा के लिए इसके डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है. नए मॉडल अपडेटेड स्टाइल और नए फीचर-लोडेड इंटीरियर के साथ आएंगे. दोनों मॉडलों में मौजूदा 1.0L 3-सिलेंडर NA पेट्रोल और 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन बरकरार रहने की संभावना है.

नई रेनॉ डस्टर 

रेनॉ ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि थर्ड जेनरेशन डस्टर एसयूवी 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी. इसके अलावा, एसयूवी का 7-सीटर वर्जन भी 2025-26 तक देश में लॉन्च किया जाएगा. दोनों एसयूवी रेनॉ-निसान ज्वाइंट वेंचर के सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी, जो निसान की अपकमिंग मिड साइज एसयूवी और 7-सीटर एसयूवी के लिए भी इस्तेमाल होगा. नए मॉडलों में ADAS तकनीक सहित कई हाई-लेवल फीचर्स के साथ आधुनिक इंटीरियर मिलेगा. इसके अलावा, नई डस्टर एक नए 1.6L मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी, जो 140hp का कंबाइंड पावर आउटपुट जनरेट करती है. इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाला 1.2L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो AWD सिस्टम को भी सपोर्ट करेगा.

रेनॉ क्विड ईवी

कंपनी 2026 में देश में नई इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी, नई क्विड ईवी इलेक्ट्रिक कार स्थानीय तौर पर निर्मित होने की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक हैचबैक अपडेट CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक टाटा टिआगो EV, एमजी कॉमेट और सिट्रोएन eC3 से होगा.

यह भी पढ़ें :

 डीजल की जगह केरोसिन से क्‍यों नहीं चलती कारें? गाड़ी में गलती से पड़ जाए गलत ईंधन तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget