एक्सप्लोरर

E-20 Fuel: पीएम नरेंद्र मोदी ने E-20 फ्यूल से चलने वाली स्कोडा कुशाक और फॉक्सवेगन टाइगन को दिखाई हरी झंडी, बेंगलुरु में हुआ कार्यक्रम 

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यानि SAVWIPL साल 2050 तक कार्बन-तटस्थ कंपनी बनने के लक्ष्य पर काम कर रही है. फॉक्सवैगन समूह ग्लोबल 'goTOzero' पर्यावरण मिशन के अनुरूप है.

Skoda Kushaq and Volkswagen Taigun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बेंगलुरु में वैकल्पिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले E-20 फ्यूल पर आधारित वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई. इस कार्यक्रम का आयोजन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने भारत के G20 प्रेसीडेंसी फ्लैगशिप इवेंट-इंडिया एनर्जी वीक (IEW) के उद्घाटन के अवसर पर किया. 

क्या है कंपनी का लक्ष्य?

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यानि SAVWIPL साल 2050 तक कार्बन-तटस्थ कंपनी बनने के लक्ष्य पर काम कर रही है. फॉक्सवैगन समूह ग्लोबल 'goTOzero' पर्यावरण मिशन के अनुरूप है. कंपनी के औरंगाबाद स्थित प्लांट नवंबर 2022 में शत प्रतिशत 'हरित' ऊर्जा में परिवर्तित हो गई, जो कि कंपनी के 2025 के लक्ष्य से बहुत आगे है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कंपनी हर साल CO2 उत्सर्जन में लगभग 48% की कमी करेगी. कंपनी के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उसके पुणे प्लांट के पास सबसे बड़ा रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र है, जो कंपनी के सालाना ऊर्जा जरूरतों का लगभग 30% पूरा करता है. कंपनी की स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगन को वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्लोबल एनसीएपी 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है. 

कंपनी ने क्या कहा?

इस कार्यक्रम के मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने कहा है कि "हमारे 'मेड इन इंडिया' डीकार्बोनाइज्ड मोबिलिटी वाहन- स्कोडा कुशक और फॉक्सवैगन टाइगन को भारत में बदलती गतिशीलता को देखते हुए बनाए गए हैं. ये दोनों वाहन ई20 फ्यूल के अनुरूप हैं. हम भारत सरकार के लक्ष्य ई20 फ्यूल के अनुरूप अपने वाहनों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम नेट जीरो मिशन में भारत सरकार के साथ साझेदारी करके खुश हैं और मोटर वाहन क्षेत्र के कम उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर आगे बढने और सफल परिवर्तन लाने के लिए सरकार और उद्योग के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता है. हम बेहद खुश हैं कि स्कोडा कुशक और फॉक्सवैगन टाइगन ने इस ऐतिहासिक रैली में भाग लिया है.

यह भी पढ़ें :- 6 लाख रुपये है आपका बजट? तो ये शानदार कारें बनी हैं आपके लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Child Front Seat Challan: कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?
कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget