एक्सप्लोरर

Porsche Cayenne Coupe Facelift: देखिए 2023 पोर्श कायेन कूप फेसलिफ्ट का रिव्यू, जानिए 1.4 करोड़ रुपये की कीमत में क्यों है इतनी खास 

पोर्शे ने नई कायेन को 353hp पॉवर वाले सिंगल पेट्रोल 3.0 लीटर ट्विन टर्बो V6 इंजन और एक स्टैंडर्ड 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है.

Porsche Cayenne Coupe Review: कायेन, पोर्श की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक है और ग्लोबल मार्केट में इस मॉडल की काफी डिमांड है. भारत में भी केयेन बहुत महत्वपूर्ण है और अब हाल ही में कुछ बड़े अपडेट के साथ एक नई कार आई है. 

डिजाइन

बाहरी तौर पर पहली नज़र में केयेन के मूल आकार को बरकरार रखा गया है, लेकिन कुछ बारीक बदलाव जरूर महसूस किए जा सकते हैं. केयेन हमेशा की तरह एक स्पोर्टी दिखने वाली एसयूवी है लेकिन अपने स्लॉपिंग रियर व्यू के साथ केयेन कूप अधिक अग्रेसिव लगती है. इसमें फ्रंट-एंड में नए मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप मिलते हैं जो लाइट पैटर्न के साथ काफी शानदार दिखते हैं, जबकि बम्पर को भी नए बोनट के साथ अपडेट किया गया है. आप लगभग 12 कलर ऑप्शंस और 24 प्रकार के व्हील ऑप्शन के साथ कार को अपनी इच्छानुसार कस्टमाइज कर सकते हैं. इस कूप में पीछे की तरफ तिरछी स्लोप वाली छत है और कनेक्टेड टेल-लैंप पैटर्न को भी अब बिल्कुल नए तरीके से डिजाइन किया गया है.

Porsche Cayenne Coupe Facelift: देखिए 2023 पोर्श कायेन कूप फेसलिफ्ट का रिव्यू, जानिए 1.4 करोड़ रुपये की कीमत में क्यों है इतनी खास 

इंटीरियर

साइज के आकार के हिसाब से कायेन कूप एक बड़ी एसयूवी है और यह कंपनी के अन्य मॉडल की तुलना में अधिक संख्या में बिकती है. इसके इंटीरियर की क्वॉलिटी में भी पहले से काफी सुधार हुआ है और इस कीमत पर आप एक लग्जरी एसयूवी से ऐसी उम्मीद कर सकते हैं. कायेन में नया डैशबोर्ड और की के लिए अपडेटेड कंट्रोल सेट-अप है. अब इसमें एक साधारण स्टार्ट/स्टॉप बटन है और गियर सेक्टर की पोजीशनिंग भी बदल दी गई है. इसमें तीन स्क्रीन हैं जिनमें एक 12.6 इंच का कर्व्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंटर में 12.3 इंच का टचस्क्रीन है, जबकि पैसेंजर के लिए एक 10.9 इंच का टचस्क्रीन भी है. नया टेक्कन जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सिंपल व्यू के साथ काफी शानदार दिखता है आप इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं. पॉर्श ने स्टीयरिंग व्हील डिज़ाइन को भी बदल दिया है, जबकि टचस्क्रीन के साथ भी सेंटर में टेंपरेचर के लिए एक फिजिकल कंट्रोल बटन के साथ एक टच पैनल मिलता है. इसके केबिन का डिज़ाइन सिंपल और लैग फ्री है, और ढलान वाली छत के बावजूद, केयेन कूप में पीछे की तरफ बहुत अच्छी जगह मिलती है, जिसमें हेडरूम स्पेस भी काफी अच्छा है.

Porsche Cayenne Coupe Facelift: देखिए 2023 पोर्श कायेन कूप फेसलिफ्ट का रिव्यू, जानिए 1.4 करोड़ रुपये की कीमत में क्यों है इतनी खास  

फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो उसकी भी लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन कई फीचर्स वैकल्पिक भी हैं. इसमें आपको चार-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सेकंड रो के लिए हॉट/कूल्ड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, सॉफ्ट क्लोज्ड डोर्स, बोस ऑडियो सिस्टम और बहुत कुछ सारे अन्य फीचर्स मिलते हैं.

Porsche Cayenne Coupe Facelift: देखिए 2023 पोर्श कायेन कूप फेसलिफ्ट का रिव्यू, जानिए 1.4 करोड़ रुपये की कीमत में क्यों है इतनी खास 

पावरट्रेन

पोर्शे ने नई कायेन को 353hp पॉवर वाले सिंगल पेट्रोल 3.0 लीटर ट्विन टर्बो V6 इंजन और एक स्टैंडर्ड 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है. इसे भारतीय सड़कों पर चलाने के लिए खासतौर से इसके एयर सस्पेंशन को भी अपडेट किया गया है और यह कम स्पीड में हमारी सड़कों पर बहुत अधिक शॉक को अब्सोर्व करती है, जबकि आप ऑफ-रोड मोड में ग्राउंड क्लीयरेंस को और भी बढ़ा सकते हैं. इसका इंजन बहुत रिफाइंड है और अधिक आरामदायक सवारी इसकी एक बड़ी खासियत है. तेज चलाने पर इसका इंजन काफी स्पोर्टी लगता है लेकिन जब आप स्टीयरिंग व्हील पर लगे स्विच पर ड्राइव मोड के जरिए फ़्लिक करते हैं, तो साउंड  थोड़ा कम हो जाता है. यह चलाने में काफी शार्प है, और मुख्य आकर्षण इसकी हैंडलिंग है, जो इसे अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अधिक बेहतर बनाता है.

Porsche Cayenne Coupe Facelift: देखिए 2023 पोर्श कायेन कूप फेसलिफ्ट का रिव्यू, जानिए 1.4 करोड़ रुपये की कीमत में क्यों है इतनी खास 

कीमत 

नई पोर्श कायेन कूप 1.4 करोड़ रुपये की कीमत के साथ अधिक महंगी है और इसके कई फीचर्स वैकल्पिक हैं, जिसे शामिल करने पर कीमत बढ़ जाती है, हालांकि, यह चलाने के लिए एक शानदार एसयूवी है और अब यह भारतीय सड़कों पर और भी बेहतर हो गई है.

Porsche Cayenne Coupe Facelift: देखिए 2023 पोर्श कायेन कूप फेसलिफ्ट का रिव्यू, जानिए 1.4 करोड़ रुपये की कीमत में क्यों है इतनी खास 

यह भी पढ़ें :- इस महीने के अंत में लॉन्च होगी टोयोटा रुमियम एमपीवी, इन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget