एक्सप्लोरर

Toyota Rumion: इस महीने के अंत में लॉन्च होगी टोयोटा रुमियम एमपीवी, इन खूबियों से होगी लैस 

लॉन्चिंग के बाद नई टोयोटा रुमियन एमपीवी का मुकाबला मारुति सुजुकी XL6 और किआ कैरेंस जैसी कारों से होगा. फिलहाल मारुति एक्सएल 6 कि एक्स शोरूम कीमत 11.56 लाख रुपये से 14.66 लाख रुपये के बीच है.

Toyota Rumion Launch: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा, अगस्त 2023 के अंत तक अपनी रुमियन एमपीवी को लॉन्च करने वाली है और उससे पहले इसके लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी. कुछ डीलर्स का कहना है कि रुमियन की डिलीवरी सितंबर के अंत में शुरू हो जाएगी. दक्षिण अफ़्रीका जैसे बाज़ारों में यह एमपीवी पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है. टोयोटा की नई रुमियन मारुति सुजुकी की अर्टिगा पर आधारित है. यह दोनों कंपनियों का चौथा बैज-इंजीनियर्ड मॉडल है, और इसे मारुति सुजुकी ही निर्मित और आपूर्ति भी करेगी. रुमियन के साथ, टोयोटा के पास देश में सबसे बड़ा एमपीवी पोर्टफोलियो होगा, जिसमें इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस और वेलफायर शामिल जैसे वाहन शामिल हैं.

एक्सटीरियर

मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा की तरह रुमियन की स्टाइलिंग भी अर्टिगा से थोड़ी अलग होगी. नई रुमियन में अपडेटेड फॉग लैंप हाउसिंग, इनोवा क्रिस्टा जैसी ग्रिल और नए डुअल-टोन अलॉय व्हील के साथ एक नया बम्पर दिया गया है. 

इंटीरियर

इसके इंटीरियर की बात करें तो रुमियन में भी अर्टिगा के समान सभी सुविधाएं मिलती हैं. इसमें एक 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, आर्कमिस साउंड सिस्टम और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. सेफ्टी के लिहाज से इसमें चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलेंगे.

टोयोटा रुमियन पावरट्रेन

नई टोयोटा रुमियन में अर्टिगा के समान 103hp/137Nm आउटपुट वाला एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स केविकल्प के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का भी विकल्प मिलेगा. इसमें CNG मोड में 88hp पॉवर और 121.5Nm टॉर्क मिलेगा. टोयोटा के दावे के अनुसार रुमियन पेट्रोल का माइलेज 20.51kmpl, जबकि CNG का माइलेज 26.11 किमी/किलोग्राम है. 

कीमत और मुकाबला

लॉन्चिंग के बाद नई टोयोटा रुमियन एमपीवी का मुकाबला मारुति सुजुकी XL6 और किआ कैरेंस जैसी कारों से होगा. फिलहाल मारुति एक्सएल 6 कि एक्स शोरूम कीमत 11.56 लाख रुपये से 14.66 लाख रुपये के बीच है. जबकि कैरेंस की एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से 18.90 लाख रुपये के बीच है. नई रुमियन की कीमत अर्टिगा से 50,000 रुपये तक अधिक हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिजाइन डिटेल्स आईं सामने, क्रेटा ईवी से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget