एक्सप्लोरर

भारत के पहले ग्लोबल ऑटोमोबिलिटी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कल से होगा शुरू

इस इवेंट का मकसद खरीदार-विक्रेता मीटिंग के जरिये रणनीतिक नेटवर्किंग की सुविधा प्रदान करना भी है, जो बिजनेस को संपर्क और साझेदारी बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.

India First Global Mobility Auto Expo 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के अपनी तरह के पहले मोबिलिटी शो को संबोधित करने के लिए तैयार हैं, जिसका उद्देश्य मोबिलिटी के ग्लोबल हब के रूप में देश की बढ़ती भूमिका को दिखाना है. 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो इवेंट देश की राजधानी दिल्ली में 1-3 फरवरी के बीच होने जा रहा है, जो ऑटोमोबिलिटी चैन को एक ही छत के नीचे लाने का काम करेगा. इसमें लगभग 800 से ज्यादा प्रदर्शकों के साथ साथ, लगभग 50 विदेशी कंपनियों के भी शिरकत करने की संभावना है.

भारत ऑटोमेकर के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है और ग्लोबल एक्सपोर्ट केंद्र के रूप में लगातार आगे बढ़ रहा है. जबकि एक्सपोर्ट किए जा रहे वाहनों की हिस्सेदारी अभी 14 प्रतिशत है, लेकिन भारत का लक्ष्य 2030 तक देश में बनने वाले सभी पैसेंजर व्हीकल में इसे लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ाना है.

भारत ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के भविष्य में भी काफी महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर, नेक्स्ट जेनरेशन के इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन भी शामिल है. इस इवेंट में घरेलू औटोमकेर्स के अलावा, 47 देशों के अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां भी शामिल होंगी. 

इस इवेंट में एक ऑटो शो के अलावा, बड़ी मात्रा में टायर प्रदर्शनी, नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी आदि का भी प्रदर्शन देखने को मिलेगा. इसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, अर्बन मोबिलिटी सॉल्यूशन, जैसे ड्रोन, बैटरी, चार्जिंग स्टेशन, साथ ही EVs, हाइब्रिड, हाइड्रोजन और CNG/LNG गाड़ियों में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी भी शामिल है. 

इस इवेंट का मकसद खरीदार-विक्रेता मीटिंग के जरिये रणनीतिक नेटवर्किंग की सुविधा प्रदान करना भी है, जो बिजनेस को संपर्क और साझेदारी बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.

प्रमुख ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM), जैसे मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर इंडिया, साथ ही पार्ट्स निर्माता जैसे एक्मे उद्योग और सुब्रोस और बैटरी और स्टोरेज कंपनियां जैसे अमारा राजा और एचईजी भी एक्सपो में भाग लेंगी. टॉप टायर निर्माता, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, स्टील मैन्युफैक्चरर और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्टार्टअप खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें - 

Tata Nexon: भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है टाटा नेक्सन एसयूवी, कंपनी ने किया 6 लाखवीं यूनिट का प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget