एक्सप्लोरर

PM Modi की सुरक्षा में तैनात हैं ये हाई-टेक कारें, करोड़ों से शुरू होती है कीमत, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

PM Modi Car Collection: पीएम मोदी जिन कारों में सफर करते हैं, उन गाड़ियों को दुनिया की सबसे सेफ माना जाता है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के कार कलेक्शन में कौन-कौन सी खास गाड़ियां शामिल हैं.

PM Narendra Modi Car: भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है. लोग अक्सर ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी किस कार से सफर करते हैं और PM की कार बाकी गाड़ियों से किस तरह अलग होती है. आइए जानते हैं पीएम मोदी की सुरक्षा में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं.

दरअसल, आम कारों की बजाय उनके लिए खासतौर पर आर्मर्ड और बुलेटप्रूफ गाड़ियां तैयार की जाती हैं. पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने कार कलेक्शन में ऐसी ही कुछ बेहतरीन और हाई-टेक गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. 

1. Range Rover Sentinel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में इस्तेमाल की जाने वाली Range Rover Sentinel एक बेहद सुरक्षित और स्टाइलिश SUV है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ है. इसमें 5.0 लीटर का Supercharged V8 इंजन दिया गया है, जो 375 bhp की पावर देता है और इसे 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 10.4 सेकंड लगते हैं. इसकी टॉप स्पीड 193 किमी/घंटा है. इस कार में आर्मर्ड बॉडी शेल और रन-फ्लैट टायर्स दिए गए हैं, जो टायर पंचर होने की स्थिति में भी 80 किमी/घंटा की गति से 50 किमी तक चल सकते हैं. इस SUV को खासतौर पर विस्फोट और गोलीबारी से सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है, और इसे अक्सर पीएम की यात्राओं में देखा गया है.

2. Toyota Land Cruiser

PM मोदी के काफिले में शामिल Toyota Land Cruiser एक बेहद शक्तिशाली और सुरक्षित SUV है, जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जाती है. इसमें 4.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 260 bhp की पावर और 650 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह वाहन बुलेटप्रूफ प्लेटिंग और ग्लास से लैस है, साथ ही इसमें ब्लास्ट प्रोटेक्शन जैसी विशेष सुरक्षा तकनीक शामिल की गई है. VIP मूवमेंट्स के दौरान इसकी ताकतवर बनावट और ऑफ-रोड क्षमता बेहद इस्तेमाली साबित होती है.

3. Mercedes-Maybach S650 Guard 

Mercedes-Maybach S650 Guard पीएम नरेंद्र मोदी की सबसे महंगी और सुरक्षित कारों में से एक है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ है. यह 6.0 लीटर के Twin Turbo V12 इंजन के साथ आती है जो 630 bhp की पावर देती है. इस कार को VR10 लेवल की सुरक्षा प्राप्त है, जो दुनिया की सबसे ऊंची बुलेटप्रूफ सुरक्षा श्रेणी मानी जाती है. यह कार हैंड ग्रेनेड और AK-47 जैसी हथियारों से भी सुरक्षा देती है. साथ ही इसमें ब्लास्ट-प्रूफ चेसिस और विंडो ग्लास, और इन-बिल्ट ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं. 2021 में पीएम मोदी ने इस कार का इस्तेमाल तब किया था जब वह रूस के राष्ट्रपति से मिलने गए थे.

4. BMW 7 Series High Security (Li) 

BMW 7 Series Li एक प्रतिष्ठित और शक्तिशाली सुरक्षा कार है, जो अटल बिहारी वाजपेयी और डॉक्टर मनमोहन सिंह के समय से प्रधानमंत्री सुरक्षा काफिले का हिस्सा रही है. इस कार में 4.4 लीटर का Twin Turbo V8 इंजन है, जो 450+ bhp की पावर देता है. इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ बताई जाती है. यह वाहन AK-47 राइफल और ग्रेनेड हमलों से सुरक्षा देने में सक्षम है, साथ ही इसमें इमरजेंसी ऑक्सीजन टैंक, पंचर-प्रूफ टायर्स और ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सीलिंग जैसी विशेषताएं शामिल हैं.

इन सभी गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे न केवल मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस हैं, बल्कि प्रधानमंत्री को हर संभावित खतरे से सुरक्षित रखने के लिए बुलेटप्रूफ और ब्लास्ट-प्रोटेक्टेड सुरक्षा कवच से ढकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें:-

जल्द लॉन्च होने वाली है प्रीमियम फीचर्स वाली Mahindra Bolero, जानिए क्या होगी कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget