एक्सप्लोरर

जल्द लॉन्च होने वाली है प्रीमियम फीचर्स वाली Mahindra Bolero, जानिए क्या होगी कीमत?

New Mahindra Bolero 2026: नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है.टेस्टिंग के दौरान पैनोरमिक सनरूफ और अन्य प्रीमियम फीचर्स का खुलासा हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं:

New Mahindra Bolero 2026: महिंद्रा बोलेरो लंबे समय से भारत की सबसे भरोसेमंद और मजबूत SUV में गिनी जाती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में इसकी पकड़ बेहद मजबूत रही है. लेकिन अब बोलेरो का रूप बदलने वाला है. नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो को 15 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जाएगा. आइए इसके फीचर्स और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कैसा है डिजाइन?

2026 महिंद्रा बोलेरो के डिजाइन में दमदार और मॉडर्न दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा. नई बोलेरो का एक्सटीरियर इस बार पूरी तरह से नया होगा और यह सिर्फ बोलेरो नियो या TUV300 का फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से नई SUV के रूप में पेश की जाएगी. इसमें गोल रॉक्स जैसे LED हेडलैंप दिए जाएंगे, जो इसे एक सॉलिड ऑफ-रोडर का लुक देंगे. साथ ही इसमें नया और बड़ा महिंद्रा का LOGO और अलग ग्रिल डिजाइन होगा, जो इसे स्कॉर्पियो और थार से अलग पहचान देगा.

इंटीरियर भी होगा प्रीमियम

इंटीरियर की बात करें तो बोलेरो का केबिन अब ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक होगा. जहां पहले बोलेरो को एक बेसिक लेकिन भरोसेमंद SUV माना जाता था, वहीं अब इसे स्कॉर्पियो एन जैसे एलिगेंट टच के साथ अपग्रेड किया जाएगा. इसके डैशबोर्ड में स्कॉर्पियो एन से प्रेरित इंस्ट्रूमेंट डायल्स और नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा. साथ ही इसमें एक बड़ी हाई-रेजॉल्यूशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट देखने को मिल सकती है, जिसकी साइज 10 इंच तक हो सकती है. बेहतर मटेरियल क्वालिटी और सॉफ्ट-टच इंसर्ट्स बोलेरो के इंटीरियर को पहले से कहीं ज्यादा रिफाइंड बना देंगे.

कैसे होंगे फीचर्स ?

फीचर्स की बात करें तो नई बोलेरो में सनरूफ, ADAS (जैसे लेन असिस्ट और ऑटो ब्रेकिंग), 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने की पूरी संभावना है.

इंजन और ड्राइवट्रेन

इंजन और ड्राइवट्रेन को भी इस बार बड़ा अपडेट दिया जाएगा. नई बोलेरो में mHawk सीरीज का डीजल इंजन मिल सकता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. सबसे खास बात यह होगी कि पहली बार बोलेरो में फुल 4WD ड्राइवट्रेन दिया जा सकता है, जिससे यह SUV थार से ज्यादा व्यावहारिक और स्कॉर्पियो से ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकती है.

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन 

कीमत और पोजिशनिंग की बात करें तो नई बोलेरो अब एक अफोर्डेबल 4WD SUV के रूप में उभर सकती है. इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से शुरू होकर 14 लाख रुपये तक जा सकती है. यह SUV टाटा पंच EV, मारुति फ्रॉन्क्स और रेनॉ काइगर जैसी कॉम्पैक्ट SUVs को सीधी टक्कर देगी. लॉन्च

टाइमलाइन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह नई बोलेरो 15 अगस्त 2026 को लॉन्च हो सकती है. महिंद्रा का फोकस इस SUV के जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के ग्राहकों को टारगेट करने का रहेगा, जो पावर, स्टाइल, फीचर्स और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के साथ एक भरोसेमंद SUV की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें: वापस लौट रही आपकी फेवरेट KTM बाइक्स, अगले महीने से शुरू होगा प्रोडक्शन, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget