एक्सप्लोरर

Petrol vs Diesel: पेट्रोल और डीजल, कैसे अलग अलग तरीके से देते हैं गाड़ी को पावर?

पेट्रोल और डीजल दोनों से गाड़ियां चलती हैं, लेकिन इंजन के अंदर ईंधन जलने का तरीका अलग होता है. यही अंतर तय करता है कि गाड़ी को कितनी पावर और टॉर्क मिलेगा. ऐसे में जानिए इससे जुड़ी जानकारी के बारे में.

जब भी कोई व्यक्ति नई कार खरीदने जाता है, तो उसके सामने पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प जरूर आता है. कुछ लोगों को पेट्रोल कार की स्मूद ड्राइविंग पसंद आती है, तो कुछ डीजल कार के ज्यादा टॉर्क और बेहतर माइलेज को प्राथमिकता देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर एक ही काम करने वाले ये दोनों इंजन गाड़ी को अलग-अलग तरीके से पावर कैसे देते हैं? दोनों में ईंधन जलता है, इंजन के अंदर पिस्टन ऊपर-नीचे चलते हैं और पहियों तक ताकत पहुंचती है. इसके बावजूद दोनों की परफॉर्मेंस में काफी अंतर देखने को मिलता है.

दरअसल  पेट्रोल और डीजल इंजन के काम करने का तरीका अलग होता है. पेट्रोल इंजन में ईंधन को जलाने के लिए स्पार्क प्लग की मदद ली जाती है, जबकि डीजल इंजन में हवा को इतना दबाया जाता है कि उसमें डाला गया डीजल खुद ही जलने लगता है. इसी तकनीकी अंतर की वजह से दोनों इंजन की पावर, टॉर्क, माइलेज और ड्राइविंग का अनुभव अलग-अलग होता है.

पेट्रोल इंजन में ऐसे पैदा होती है ताकत

पेट्रोल इंजन को स्पार्क इग्निशन इंजन कहा जाता है. इसमें सबसे पहले हवा और पेट्रोल को मिलाकर सिलेंडर में भेजा जाता है. इसके बाद पिस्टन इस मिक्चर को दबाता है. जब यह मिक्चर सही स्थिति में पहुंचता है, तो स्पार्क प्लग चिंगारी पैदा करता है. इस चिंगारी से पेट्रोल और हवा का मिक्चर जलता है और तेजी से फैलने वाली गैस पिस्टन को नीचे धकेलती है. पिस्टन की यह गति क्रैंकशाफ्ट के जरिए घूमने वाली ताकत में बदल जाती है. इसके बाद ट्रांसमिशन सिस्टम इस ताकत को पहियों तक पहुंचाता है. पेट्रोल इंजन आमतौर पर ज्यादा RPM पर बेहतर पावर देने के लिए जाने जाते हैं. इसलिए इनकी ड्राइविंग तेज रफ्तार और स्मूद एक्सीलरेशन के लिए पसंद की जाती है.

डीजल इंजन में तरीका अलग

डीजल इंजन का तरीका पेट्रोल इंजन से अलग होता है. इसे कंप्रेशन इग्निशन इंजन कहा जाता है. इसमें पहले सिलेंडर के अंदर केवल हवा भरी जाती है. इसके बाद पिस्टन इस हवा को बहुत ज्यादा दबाता है. हवा का दबाव बढ़ने से उसका तापमान काफी ज्यादा हो जाता है. इसी गर्म हवा में फ्यूल इंजेक्टर के जरिए डीजल का छिड़काव किया जाता है. गर्म हवा के संपर्क में आते ही डीजल अपने आप जलने लगता है. इससे पैदा हुआ दबाव पिस्टन को नीचे धकेलता है और इंजन को ताकत मिलती है. यही वजह है कि सामान्य डीजल इंजन में पेट्रोल इंजन की तरह स्पार्क प्लग की जरूरत नहीं होती.

यह भी पढ़ें: GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?

डीजल इंजन में ज्यादा टॉर्क मिलता है

डीजल इंजन की सबसे बड़ी खासियत उसका टॉर्क है. टॉर्क का मतलब इंजन की घुमाने वाली ताकत से है. सामान्य तौर पर डीजल इंजन कम RPM पर ही अच्छा टॉर्क पैदा कर सकते हैं. इसके पीछे ज्यादा कंप्रेशन रेशियो और ईंधन जलने के दौरान पैदा होने वाला दबाव अहम भूमिका निभाते हैं. यही वजह है कि डीजल कारें भारी सामान ले जाने, चढ़ाई चढ़ने और हाईवे पर लंबी दूरी तय करने के लिए अच्छी मानी जाती हैं. वहीं पेट्रोल इंजन में आमतौर पर ज्यादा RPM पर बेहतर पावर मिलती है. इसलिए स्पोर्टी ड्राइविंग और तेज एक्सीलरेशन के लिए पेट्रोल इंजन पसंद किए जाते हैं.

पेट्रोल कार का माइलेज कम होता है

पेट्रोल और डीजल के बीच माइलेज का अंतर भी उनके काम करने के तरीके से जुड़ा है. डीजल इंजन का कंप्रेशन रेशियो ज्यादा होता है और यह सामान्य तौर पर ईंधन की ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल कर पाता है. इसके अलावा डीजल में प्रति लीटर ऊर्जा की मात्रा भी पेट्रोल से ज्यादा होती है. यही वजह है कि समान परिस्थितियों में डीजल कार अक्सर पेट्रोल कार से बेहतर माइलेज देती है.

दोनों इंजनों की आवाज और मेंटेनेंस में अंतर

पेट्रोल इंजन आमतौर पर कम शोर और वाइब्रेशन के साथ चलते हैं. वहीं डीजल इंजन में ज्यादा कंप्रेशन और फ्यूल इंजेक्शन की प्रोसेस के कारण आवाज और वाइब्रेशन ज्यादा होते हैं. मेंटेनेंस की बात करें तो डीजल इंजन में हाई-प्रेशर फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और कुछ मॉडलों में डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर (DPF) जैसी तकनीक होती है. इनकी देखभाल जरूरी होती है. दूसरी तरफ पेट्रोल इंजन में स्पार्क प्लग और इग्निशन सिस्टम की नियमित जांच करनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: Helmet Expiry Date: आपका हेलमेट कितना पुराना, जानें कब आ जाती है इसकी एक्सपायरी डेट?

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Tube vs Tubeless Tyre: कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
Car Engine Noise: कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Electric Vehicles Pollution: ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
Car Safety From Dogs: घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget