एक्सप्लोरर

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम

दिल्ली के दो प्रमुख चौराहों पर हर घंटे 34,722 ट्रैफिक उल्लंघन दर्ज हुए. Red Light Jump, बिना हेलमेट और गलत लेन जैसे मामले सबसे बड़ी चिंता बने

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किस स्तर तक पहुंच गई है, इसका अंदाजा दक्षिणी दिल्ली के दो बड़े चौराहों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन (IRTE) की एक हालिया स्टडी के मुताबिक, गोविंदपुरी और कोटला मुबारकपुर चौराहों पर मिलाकर हर घंटे करीब 34,722 ट्रैफिक उल्लंघन दर्ज किए गए. गोविंदपुरी से हर घंटे करीब 26,000 वाहन गुजरते हैं और यहां लगभग 16,791 उल्लंघन दर्ज हुए. 

वहीं, कोटला मुबारकपुर से करीब 24,000 वाहन प्रति घंटे गुजरते हैं और यहां लगभग 17,931 उल्लंघन सामने आए. यहां यह समझना जरूरी है कि 34 हजार का आंकड़ा चालान की संख्या नहीं, बल्कि दर्ज किए गए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों का है. एक ही वाहन या चालक से अलग-अलग तरह के उल्लंघन भी दर्ज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार

Red Light Jump और बिना हेलमेट के मामले भी ज्यादा

स्टडी में कई तरह के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन सामने आए हैं. कोटला मुबारकपुर में हर घंटे करीब 4,808 Red Light Jump दर्ज किए गए, जबकि गोविंदपुरी में यह आंकड़ा करीब 1,731 रहा. बिना हेलमेट वाहन चलाने या सवारी के हेलमेट न पहनने के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए. कोटला मुबारकपुर में करीब 3,068 और गोविंदपुरी में करीब 3,725 ऐसे मामले दर्ज किए गए. इसके अलावा Wrong Lane Selection और Lane Discipline से जुड़े उल्लंघन भी सामने आए. कोटला मुबारकपुर में Wrong Lane Selection के करीब 1,840 मामले और गोविंदपुरी में करीब 1,632 मामले दर्ज किए गए. ये आंकड़े बताते हैं कि समस्या केवल Red Light Jump तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क पर लेन अनुशासन और सुरक्षित ड्राइविंग भी बड़ी चुनौती बनी हुई है.

Wrong Side Driving और गलत U-Turn भी चिंता की वजह

रिपोर्ट में Wrong Direction में वाहन चलाने और गलत तरीके से U-Turn लेने जैसे व्यवहार भी सामने आए हैं. कोटला मुबारकपुर में प्रति घंटे करीब 782 वाहन Wrong Direction में चलते पाए गए. वहीं गोविंदपुरी में करीब 365 Wrong U-Turn के मामले दर्ज किए गए. इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन की गति कम नहीं करने जैसे उल्लंघन भी सामने आए. विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे व्यवहार सड़क हादसों का खतरा बढ़ा सकते हैं, खासकर व्यस्त चौराहों पर. IRTE का कहना है कि सड़क सुरक्षा के लिए केवल हादसों या चालान की संख्या गिनने के बजाय यह समझना जरूरी है कि सड़क पर खतरनाक व्यवहार किस तरह और कहां हो रहा है.

सड़क व्यवस्था में सुधार की भी जरूरत

स्टडी में केवल वाहन चालकों के व्यवहार को ही समस्या नहीं माना गया है. कुछ जगहों पर सड़क निर्माण, कमजोर या गायब रोड मार्किंग, फीकी Zebra Crossing, पर्याप्त Give-Way Sign की कमी और खराब ट्रैफिक सिग्नल जैसी समस्याएं भी ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे स्थानों की वैज्ञानिक तरीके से पहचान कर सड़क डिजाइन, सिग्नल व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार किया जाना चाहिए. साथ ही Dangerous Lane Changes, Rash Driving और सुरक्षित दूरी न रखने जैसे व्यवहार पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. सबसे अहम बात यह है कि 34,722 का आंकड़ा इन दो चौराहों पर दर्ज उल्लंघनों का है, इसे पूरे दिल्ली शहर में हर घंटे होने वाले उल्लंघनों या जारी किए गए चालानों का आंकड़ा नहीं माना जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
Advertisement

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget