एक्सप्लोरर

OLA ने किया नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का खुलासा, दुनिया का पहला ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा ‘सोलो’

ओला के अनुसार, सोलो "इन-हाउस रेडी, इनोवेटेड और निर्मित है. यह न्यूरल नेटवर्क के साथ क्वांटम कंप्यूटिंग को मिलाकर सबसे एडवांस तकनीक को सपोर्ट करता है.”

Upcoming Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का खुलासा किया है. ओला सोलो नाम से मशहूर इस स्कूटर को दुनिया का पहला ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा रहा है. 

भाविश ने क्या कहा?

भाविश ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने आपसे एक नया प्रोडक्ट लाने का वादा किया था और यह आ गया है. पेश है 'ओला सोलो - भारत का पहला ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक स्कूटर' सोलो फुली ऑटोनॉमस, एआई-इनेबल्ड और ट्रैफ़िक-स्मार्ट स्कूटर है. राइड बुक करें या अपना खुद का सोलो चलायें. हम राइड-हेलिंग और लोकल कमर्शियल का सपोर्ट करेंगे.”

लोगों की प्रतिक्रियाएं 

1 अप्रैल को भाविश के ओला सोलो के वीडियो को ट्वीट किए जाने के बाद कई लोगों ने इसे एक शरारत करार दिया. बाद में भाविश ने स्पष्ट करते हुए कहा, "यह सिर्फ़ अप्रैल फूल का मजाक नहीं है, हमने कल ओला सोलो की घोषणा की और यह वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर बहस की कि यह असली है या अप्रैल फूल का मजाक! जबकि वीडियो का उद्देश्य लोगों को हंसाना था, इसके पीछे की तकनीक कुछ ऐसी है जिस पर हम काम कर रहे हैं और प्रोटोटाइप बना चुके हैं. यह दिखाता है कि हमारी इंजीनियरिंग टीमें किस तरह का अग्रणी काम करने में सक्षम हैं. ओला सोलो मोबिलिटी के भविष्य की एक झलक है और हमारी इंजीनियरिंग टीमें दोपहिया वाहनों में ऑटोनॉमस और सेल्फ-बैलेंस तकनीक पर काम कर रही हैं, जिसे आप हमारे फ्यूचर प्रोडक्ट्स में देखेंगे.”

कंपनी ने क्या कहा?

ओला के अनुसार, सोलो "इन-हाउस रेडी, इनोवेटेड और निर्मित है. यह न्यूरल नेटवर्क के साथ क्वांटम कंप्यूटिंग को मिलाकर सबसे एडवांस तकनीक को सपोर्ट करता है.” बेंगलुरु स्थित ईवी फर्म ने दावा किया कि ओला सोलो में QUICKIE.AI है, जो पल भर में निर्णय लेने में सक्षम है. इसके अलावा, इसमें इन-हाउस डेवलप्ड चिप, LMAO9000 है, जो सड़कों पर आसानी से नेविगेट करने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक डेटा का एनालिसिस करती है.

कई एडवांस फीचर्स से है लैस

ओला सोलो में इलेक्ट्रोस्नूज क्वांटम एनेबल्ड एक 'जूस अप' फीचर भी है. ओला ने कहा, "हर बार जब ओला सोलो में चार्ज कम होता है, तो यह खुद को पॉवर देने के लिए नजदीकी हाइपरचार्जर ढूंढता है." कंपनी ने कहा कि ओला सोलो का एडाप्टिव एल्गोरिदम इसे हर राइड से सीखने में मदद करता है. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक स्कूटर 22 भाषाओं के सपोर्ट के साथ क्रुट्रिम वॉयस एनेबल्ड AI तकनीक के साथ आएगा. इसमें एक्सट्रा सेफ्टी के लिए फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और हेलमेट एक्टिवेशन होगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें एक समन फीचर है; जब यह फीचर ओला ऐप के जरिए एक्टिवेट होती है, तो एक ड्राइवरलेस राइड आपको पिकअप देगी. इसके अलावा, इसकी वाइब्रेटिंग सीट आपको आने वाले मोड़ या संभावित खतरों के बारे में चेतावनी देगी. ओला ने अभी तक सोलो के लिए कोई लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें -

पिछले वित्त वर्ष में ओला ने दर्ज की 115% की ग्रोथ, मार्च 2024 में की सबसे ज्यादा EVs की बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
FASTag Charge: 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
FASTag पर 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget