एक्सप्लोरर

Ola Electric: पिछले वित्त वर्ष में ओला ने दर्ज की 115% की ग्रोथ, मार्च 2024 में की सबसे ज्यादा EVs की बिक्री

ओला इलेक्ट्रिक ने बिना किसी अतिरिक्त लागत के प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज के लिए 8 साल/80,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी भी शुरू की है.

Ola Electric Sales Report: ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि उसने मार्च में 53,000 से ज्यादा व्हीकल्स के लिए रजिस्टर किया है, जो लगातार पांचवें महीने में अब तक का सबसे ज्यादा मंथली वॉल्यूम है. कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के मुकाबले वित्त वर्ष 24 में 115 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी हासिल की, जिसमें कुल 3,28,785 यूनिट रजिस्टर किए गए, जबकि वित्त वर्ष 23 में 1,52,741 यूनिट रजिस्टर किए गए थे. दर्ज की गई बिक्री के साथ, कंपनी ने पिछले महीने के दौरान अपनी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी और पिछली तिमाही में 84,133 यूनिट की तुलना में Q4 FY24 के दौरान 1,19,310 यूनिट रजिस्टर करके कंपनी ने 42 प्रतिशत तिमाही दर तिमाही ग्रोथ दर्ज की है. 

कंपनी ने क्या कहा?

ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल ने कहा, "मार्च में हमारे रजिस्ट्रेशन ने 53,000 के आंकड़े को पार कर लिया. वित्त वर्ष 24 के लिए इससे बेहतर साल का अंत नहीं हो सकता था. पिछला साल हमारे साथ-साथ ईवी उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण रहा है, और हम पूरे वित्तीय वर्ष में वॉल्यूम और बाजार हिस्सेदारी दोनों में लगातार वृद्धि दर्ज करते हुए बाजार में अग्रणी रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “यह आंकड़ा कि हमने अकेले Q4 FY24 में लगभग 1.20 लाख पंजीकरण दर्ज किए हैं, हमारे मजबूत स्कूटर पोर्टफोलियो की कहानी बताता है, और हमारा लक्ष्य विकास की गति को जारी रखना और भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की यात्रा में और ज्यादा योगदान देना है.” 

6 मॉडल्स की होती है बिक्री

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में प्रोडक्ट, सर्विस, चार्जिंग नेटवर्क और बैटरी वारंटी से जुड़े कई पहलों की घोषणा की है. S1 X (4kWh) के लॉन्च के साथ, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार छह प्रोडक्ट्स (S1 Pro, S1 Air, S1 X+, S1 X – 2 kWh, 3kWh, 4kWh) तक कर दिया है, जो अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं और अलग-अलग रेंज के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं. 

फ्री में मिल रही है एक्सटेंडेड वारंटी

इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक ने बिना किसी अतिरिक्त लागत के प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज के लिए 8 साल/80,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी भी शुरू की है. ओला इलेक्ट्रिक का मानना है कि यह कदम वाहनों की उम्र बढ़ाकर ईवी अपनाने में आने वाली बाधाओं में से एक को दूर करता है. ग्राहक अब अतिरिक्त वारंटी का विकल्प भी चुन सकते हैं और 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर यात्रा के लिए किलोमीटर की ऊपरी सीमा को 125,000 किलोमीटर तक बढ़ा सकते हैं.

कंपनी सर्विस सेंटर का कर रही है विस्तार

ओला इलेक्ट्रिक ने 3 किलोवाट का पोर्टेबल फास्ट चार्जर एक्सेसरी भी पेश किया है जो 29,999 रुपये में उपलब्ध है. 19 मार्च को, कंपनी ने देश भर में अपने सेवा नेटवर्क का विस्तार करने के लिए प्रयागराज में अपने 450वें सर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया.

यह भी पढ़ें -

स्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई टाटा कर्व, 2024 की दूसरी छमाही में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget