एक्सप्लोरर

बाइक और ऑटो को लेकर नितिन गडकरी के सख्त निर्देश, हर हाल में करना होगा पालन, जानें

दिल्ली-एनसीआर में एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो के बढ़ते प्रवेश पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

Delhi Expressway Security: दिल्ली और एनसीआर में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो के अवैध तरीके से घुसने से हादसे बढ़ रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चिंता जताई है और दिल्ली पुलिस को सख्ती से नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, नितिन गडकरी ने कहा कि जिन सड़कों पर पहले से दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर रोक है, वहां अब सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके.

हाईवे पर बाइक-ऑटो की एंट्री बनी हादसों की वजह

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, नितिन गडकरी ने ये निर्देश एक उच्च स्तरीय बैठक में दिए, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मेयर रेखा गुप्ता भी शामिल थे. बैठक में यह चिंता जताई गई कि भले ही नियम पहले से लागू हैं, लेकिन उनका पालन ठीक से नहीं हो रहा, जिससे हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

इस मीटिंग के दौरान एनएचएआई और सड़क मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बदरपुर एलिवेटेड हाईवे पर टू ओर थ्री व्हीलर गाड़ियों का प्रवेश 16 फरवरी 2024 से औपचारिक रूप से प्रतिबंधित है. इसी तरह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जनवरी 2021 से दोपहिया और तिपहिया वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लागू है. दिल्ली-गुड़गांव और द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए जनवरी 2024 में यह प्रशासनिक आदेश जारी किया गया था.

गडकरी ने दी चेतावनी

गडकरी ने जोर देते हुए कहा कि इन सड़कों पर हाई स्पीड ट्रैफिक को देखते हुए अनुशासन और नियमों का पालन जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंध के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई का डर ही इसे रोक सकता है. इसके लिए दिल्ली पुलिस को सख्त निगरानी और नियमित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

हटाएं होर्डिंग्स और विज्ञापन

नितिन गडकरी ने केवल ट्रैफिक प्रतिबंध ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे मौजूद हॉर्डिंग और अवैध विज्ञापन को भी सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बताया. उन्होंने एमसीडी को स्पष्ट निर्देश दिए कि ये सभी हटाए जाएं, क्योंकि ये ड्राइवरों का ध्यान भटकाते हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-

लॉन्च हुई दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक, भारत में क्या होगी Triumph के नए मॉडल की कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Car Driving Tips: पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका
पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget