एक्सप्लोरर

टोयोटा फॉर्च्यूनर की बढ़ेगी मुसीबत, Nissan ने बजा दी खतरे की घंटी; जल्द लॉन्च करेगी X-Trail SUV

ग्लोबल-स्पेक निसान एक्स-ट्रेल में स्टैंडर्ड तौर पर एक ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, साथ ही लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Nissan X-Trail in India: भारत में निसान एक्स-ट्रेल का लॉन्च टाइमलाइन काफी समय से अनिश्चित रहा है. हालांकि, जापानी वाहन निर्माता ने अक्टूबर 2022 में कश्काई और जूक के साथ एक्स-ट्रेल एसयूवी को अनवील किया. साथ ही एक्स-ट्रेल और कश्काई को देश में कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है. हालांकि, तब से इसके बारे में कोई और खबर सामने नहीं आई है. लेकिन अब अचानक से आई एक हालिया मीडिया रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि निसान जून या जुलाई 2024 तक भारत में फोर्थ जेनरेशन एक्स-ट्रेल को लॉन्च करेगी. 

पॉवरट्रेन 

नई एक्स ट्रेल CBU रूट के जरिए भारत में आएगी और सरकार की नई होमोलोगेशन नीति के तहत इसे सीमित संख्या में बेचा जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि नई निसान एसयूवी को केवल 1.5L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा जो 204bhp पॉवर और 305Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. इसमें कोई माइल्ड हाइब्रिड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑफर नहीं किया जाएगा. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि निसान बाद में भारत के लिए एक्स-ट्रेल हाइब्रिड पर विचार कर सकती है.

डाइमेंशन

डाइमेंशन की बात करें तो अपकमिंग मॉडल की लंबाई 4680 मिमी, चौड़ाई 2065 मिमी और ऊंचाई 1725 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2705 मिमी है. अपने पिछले मॉडल की तुलना में, न्यू जेनरेशन मॉडल 10 मिमी कम लंबा, 20 मिमी चौड़ा और 15 मिमी कम ऊंचा है. इस 5-सीटर एसयूवी में 585 लीटर की बूट स्टोरेज मिलता है. जबकि इसका 3-रो वर्जन 456 लीटर के कार्गो स्पेस के साथ आती है.

फीचर्स और सुरक्षा

इसके प्रमुख फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पावर स्टीयरिंग यूनिट, एक 360-डिग्री कैमरा, एक 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 10.8 इंच का HUD (हेड-अप डिस्प्ले) यूनिट, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर लम्बर सपोर्ट के साथ 10-वे पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक इलेक्ट्रिक टेलगेट और एलईडी हेडलैम्प शामिल हैं.

ग्लोबल-स्पेक निसान एक्स-ट्रेल में स्टैंडर्ड तौर पर एक ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, साथ ही ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, एक रिवर्सिंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, ऑटोमेटिक हाई बीम, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और 7 एयरबैग जैसे अन्य सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें -

महिंद्रा की इस लल्‍लनटॉप कार की बंपर डिमांड, घर लाने के लिए करना होगा इतना इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget