एक्सप्लोरर

इस पॉपुलर SUV पर मिल रही 80000 रुपये से ज्यादा की छूट, सिर्फ इतने दिनों के लिए है ऑफर

Nissan Magnite SUV: इस कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. ग्राहक डिस्काउंट की जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं.

Nissan Magnite SUV: पिछले कुछ समय से एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका बड़ा उदाहरण यह है कि साल 2024 की पहली छमाही में कुल कार बिक्री में 52 फीसदी हिस्सेदारी SUV सेगमेंट की रही हैं. अगर आप भी कोई नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको एक बड़ी खुशखबरी देने जा रहे हैं.

दरअसल, कार निर्माता कंपनी निसान SUV Magnite पर अगस्त महीने के दौरान बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. अगर आप अगस्त महीने में ये एसयूवी खरीदते हैं तो आपको 82 हजार 600 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है.

नजदीकी डीलरशिप से करें संपर्क

इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, और कॉरपोरेट छूट भी शामिल है. ग्राहक डिस्काउंट की ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं. आइए इस कार के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में जानते हैं. 

यह दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आता है, जिसमें 72PS/96Nm आउटपुट वाला एक 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन और 100PS/160Nm आउटपुट वाला एक 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एक CVT का विकल्प मिलता है. 

Nissan Magnite SUV के फीचर्स

इस कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, इसमें एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एयर कंडीशनिंग, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर्स, एम्बिएंट लाइटिंग और पडल लैंप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है. निसान मैग्नाइट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 11.02 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें:-

Maruti ने सबसे सस्ती कार को किया टैक्स फ्री! इस मॉडल को खरीदने पर 1 लाख रुपये की होगी बचत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
E-25 Petrol Effects: अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget