एक्सप्लोरर

Nissan Magnite AMT: निसान ने लॉन्च किया मैग्नाइट का एएमटी वेरिएंट, 6.49 लाख रुपये से शुरू है कीमत

हाल ही में, निसान इंडिया ने मैग्नाइट कुरो वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 8.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Nissan Magnite AMT Launched: कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी मैग्नाइट एसयूवी का एएमटी वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. आपको बता दें कि यह इंट्रोडक्टरी प्राइस केवल 10 नवंबर, 2023 तक ही मान्य है. इसके बाद कंपनी दाम बढ़ा सकती है. निसान ने इस नये मॉडल को आधिकारिक तौर पर मैग्नाइट ईजी-शिफ्ट नाम दिया गया है. यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें - XE, XL, XV और XV प्रीमियम शामिल हैं.

निसान मैग्नाइट एएमटी पॉवरट्रेन

मैग्नाइट एएमटी के पॉवरट्रेन की बात करें तो उसी 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है जो मैनुअल वेरिएंट में दिया गया है. यह इंजन 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जुड़ा है जो 71bhp की अधिकतम पॉवर  आउटपुट और 96Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

निसान मैग्नाइट एएमटी माइलेज

निसान का दावा है कि मैग्नाइट एएमटी 19.70 किमी प्रति लीटर का एआरएआई-प्रमाणित माइलेज देने में सक्षम है. जबकि पहले से बाजार में मौजूद मैनुअल वेरिएंट 19.35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. ईज़ी-शिफ्ट ट्रांसमिशन ऑटोमेटिक और मैन्युअल दोनों ड्राइविंग मोड प्रदान करता है. इसमें क्रीप फ़ंक्शन, एंटी-स्टॉल और किक-डाउन कैपेसिटी, हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल डायनामिक कंट्रोल भी शामिल है. निसान मैग्नाइट एएमटी एक नए डुअल-टोन ब्लू और ब्लैक कलर स्कीम में उपलब्ध है.

हाल ही में लॉन्च हुआ है मैग्नाइट कुरो वेरिएंट

हाल ही में, निसान इंडिया ने मैग्नाइट कुरो वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 8.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस स्पेशल एडिशन में रूफ लाइनर, सन वाइज़र, डोर हैंडल और स्टीयरिंग व्हील भी ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ आते हैं. इसके एसी वेंट का चारों ओर का भाग काले रंग में तैयार किया गया है. फीचर्स की बात करें तो नए मैग्नाइट कुरो एडिशन में वायरलेस फोन चार्जर, रियर एयर-कॉन वेंट, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, 360 डिग्री कैमरा, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है.

यह भी पढ़ें :- होंडा ने लॉन्च किया H’ness CB350 और CB350RS का नया स्पेशल एडिशन, नई खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget