एक्सप्लोरर

Nissan Ariya EV: एमजी जेड एस ईवी को टक्कर देने आ रही निसान की नई ईवी, रेंज होगी 500 किमी से भी ज्यादा

निसान अरिया का डिजाइन काफी आकर्षक होने वाला है. इस कार को कूपे डिजाइन के साथ उतारा जाएगा जिसमें फ्रंट और रियर में एक शोल्डर लाइन देखने को मिलेगी.

Nissan Ariya EV: भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के डिमांड के बीच अब ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस कर रही हैं. इसी बीच निसान भी जल्द ही अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को देश में लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि इससे पहले कंपनी की नई निसान एक्स-ट्रेल को देश में लॉन्च किया जाएगा जिसकी बुकिंग भी शुरु होने वाली है. इसके बाद निसान अपनी नई ईवी निसान अरिया को देश में उतार सकती है.

निसान की नई इलेक्ट्रिक कार

निसान अरिया का डिजाइन काफी आकर्षक होने वाला है. इस कार को कूपे डिजाइन के साथ उतारा जाएगा जिसमें फ्रंट और रियर में एक शोल्डर लाइन देखने को मिलेगी. साथ ही इसमें नया डिजाइन शील्ड भी दिया जा सकता है. साथ ही इसमें स्टायलिश ग्रिल, बंपर, हेडलाइट, टेललाइट के साथ बैक भी काफी आकर्षक होने की संभावना है.

मिलेंगे जोरदार फीचर्स

आने वाली नई निसान अरिया इलेक्ट्रिक कार में 12.3 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा. साथ ही इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी दिया जाएगा. इसके अलावा इस कार में एक हैप्टिक कंट्रोल सिस्टम के साथ हेडअप डिस्प्ले और बोस का ऑडियो सिस्टम भी दिया जाएगा. इतना ही नहीं इसमें एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है.

पावरट्रेन

जानकारी के अनुसार नई निसान अरिया में दो बैटरी पैक का विकल्प दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इसमें एक 63 किलोवाट और 87 किलोवाट का बैटरी पैक मिलेगा. इसका 63 किलोवाट का बैटरी पैक 217 एचपी की मैक्स पावर के साथ 300 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा.

ये वेरिएंट एक बार फुल चार्ज में करीब 402 किलोमीटर का रेंज प्रदान करेगी. वहीं इसका 87 किलोवाट वाला वेरिएंट 242 एचपी की मैक्स पावर के साथ 300 एनएम का टॉर्क प्रड्यूस करेगा. वहीं ये वेरिएंट एक बार चार्ज पर करीब 513 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी.

कब होगी लॉन्च

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल निसान ने अपनी इस ईवी की लॉन्चिंग डेट की आधिकारीक जानकारी साझा नहीं करी है. लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है. वहीं आपको बताते चलें कि इस कार को 2022 में यूरो एनकैप (EURO NCAP) से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त है. इसके साथ ही ये कार लॉन्च के बाद बाजार में एमजी जेड एस ईवी (MG ZS EV) को सीधी टक्कर देने में भी सक्षम होगी.

यह भी पढ़ें: 2024 Hero Xtreme 160R 4V: टीवीएस अपाचे को टक्कर देने आ रही हीरो की नई बाइक, नए अवतार में मारेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget