एक्सप्लोरर

Nexon EV vs Curvv EV: क्या नेक्सन ईवी को करना पड़ जाएगा बंद? कर्व ईवी के आने से ऐसा क्या हुआ!

Nexon EV And Curvv EV Comparison: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है. लोग नेक्सन ईवी के आगे कर्व ईवी को क्यों चुन रहे हैं, यहां जानिए.

Nexon EV vs Curvv EV: भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लॉन्चिंग हो रही है. एक के बाद नई इलेक्ट्रिक कार कुछ नए अपडेट और नई प्राइस-रेंज के साथ मार्केट में आ रही है. वहीं टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां इलेक्ट्रिक कार के बाजार में कदम रख चुकी हैं.

हाल ही में 7 अगस्त के दिन टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार कर्व ईवी को भारतीय बाजार में पेश किया. इस नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग से पहले नेक्सन ईवी टाटा की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार थी, लेकिन अब कर्व ईवी ने इसकी जगह ली है.

नेक्सन ईवी के खरीदार बढ़ रहे कर्व ईवी की ओर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स के डीलर्स का कहना है कि ज्यादातर कस्टमर्स जिन्होंने नेक्सन ईवी के लिए पहले से बुकिंग की थी, अब वे लोग कर्व ईवी की तरफ देख रहे हैं. वहीं कुछ जगह ऐसा भी हो रहा है कि खुद डीलर्स की कस्टमर को नेक्सन ईवी की जगह कर्व ईवी खरीदने के लिए कह रहे हैं.

नेक्सन ईवी का टॉप-एंड वेरिएंट

इस बात को सच इसलिए भी माना जा सकता है, क्योंकि नेक्सन ईवी का टॉप-स्पेक वेरिएंट एम्पावर्ड +LR है. नेक्सन ईवी के इस वेरिएंट में 40.5 kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इस वेरिएंट से सिंगल चार्जिंग में 465 किलोमीटर की रेंज मिलती है.

नेक्सन ईवी के इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 19.29 लाख रुपये है. वहीं इस कार की ऑन-रोड प्राइस 20 लाख से रुपये से कुछ ज्यादा है. फिलहाल इस वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर भी मौजूद है तो ओवरऑल यो कार किसी खरीदार को 19 लाख रुपये की रेंज में मिल सकती है.


Nexon EV vs Curvv EV: क्या नेक्सन ईवी को करना पड़ जाएगा बंद? कर्व ईवी के आने से ऐसा क्या हुआ!

कर्व ईवी के वेरिएंट्स

कर्व ईवी की बात करें, तो इस कार की डिमांड काफी बढ़ गई है. इसके मिड-रेंज वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 18.49 लाख रुपये है. वहीं इसकी रोड-प्राइस 19.50 लाख रुपये है. इस वेरिएंट में 45 kWh का बैटरी पैक लगा है, जिससे 502 किलोमीटर की रेंज मिलती है.

टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार के टॉप-एंड वेरिएंट में 55 kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सिंगल चार्जिंग में 585 किलोमीटर की रेंज मिलती है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 19.25 लाख रुपये है. वहीं इसकी रोड-प्राइस 20.20 लाख रुपये है.


Nexon EV vs Curvv EV: क्या नेक्सन ईवी को करना पड़ जाएगा बंद? कर्व ईवी के आने से ऐसा क्या हुआ!

क्यों चुन रहे लोग कर्व ईवी?

देखा जाए, तो दोनों ही इलेक्ट्रिक कार के टॉप-एंड वेरिएंट की रेंज में काफी अंतर है. एक तरफ जहां नेक्सन ईवी का टॉप-वेरिएंट 465 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है, वहीं टाटा मोटर्स के मुताबिक कर्व ईवी का मिड-वेरिएंट ही 502 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. वहीं कर्व ईवी के मिड-वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस भी नेक्सन ईवीके टॉप-वेरिएंट से करीब 50 हजार रुपये कम है.

ये भी पढ़ें

Upcoming Electric Cars: वॉल्वो हो या मर्सिडीज, ये कंपनियां प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रहीं हैं इलेक्ट्रिक कार

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget