एक्सप्लोरर

नई Toyota Innova Crysta हुई लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ इन कारों को मिलेगी टक्कर

अगर आप एक दमदार मल्टी परपज व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो टोयोटा की नई इनोवा फेसलिफ्ट आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. इनोवा को कई नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है.

टोयोटा की नई इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने नई इनोवा को GX, VX और ZX ग्रेड्स में लॉन्च किया है. नई Toyota Innova Crysta के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं. आपको बता दें कि 2016 के बाद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का यह पहला बड़ा अपडेट है. नई इनोवा की एक्स शोरूम कीमत 16.26 लाख से शुरु होती है, जबकि इसका टॉप एंड वेरिएंट 24.33 लाख तक जाता है.

Innova Crysta facelift के फीचर्स और डिजाइन

नए मॉडल में डायमंड कट के 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कंपनी ने कार के डैशबोर्ड में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. इनमें 9.0-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. कार में एयर प्यूरिफायर और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. कार के हेडलैम्प्स को भी अपडेट किया गया है और अब इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैम्प और नया बम्पर भी शामिल किया है.

Innova Crysta facelift की परफॉर्मेंस

अगर बात करें परफॉर्मेंस की तो Innova Crysta facelift में पहले जैसा 2.4-लीटर का डीजन इंजन दिया गया है. इसका मैनुअल वेरिएंट 150Bhp की मैक्सिमम पावर और 343 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में टॉर्क 360 Nm कर दिया गया है. कार में 2.7-लीटर का पेट्रोल इंजन 166 Bhp की मैक्सिमम पावर और 245 Nm की पीक टॉर्क देता है. पेट्रोल इंजन में केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है.

आपको बता दें कि इनोवा टोयोटा इंडिया की सबसे अधिक समय तक बिकने वाली कार है. मार्केट में मल्टी परपज व्हीकल सेगमेंट में इसका कोई भी कड़ा प्रतियोगी नहीं है. लेकिन नई इनोवा महिंद्रा XUV500, टाटा हैरियर, जीप कम्पास और एमजी हैक्टर जैसी बड़ी एसयूवी कार को टक्कर दे सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget